फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mumbai police wants meiyappan remand

29 मई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे मयप्पन

Sat, 25 May 2013 05:05 PM IST
मुंबई
मुंबई Updated Sat, 25 May 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
mumbai police wants meiyappan remand

स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार गुरुनाथ मयप्पन के आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की बात स्वीकार करने के बाद आज उन्हे कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन


जहां, मुंबई कोर्ट ने मयप्पन को 29 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट से पाक अंपायर असद रउफ से उनके संबंध की जांच का हवाला देकर रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन


मयप्पन को शनिवार दोपहर एक बजे मुंबई अपराध शाखा ने मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और आईपीएल में स्पाट फिक्सिंग तथा सट्टेबाजी में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए अधिकतम हिरासत अवधि मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद की गिरफ्तारी से ससुर की कुर्सी खतरे में
सुनवाई लगभग दो बजे शुरू हुई और एक घंटे तक चली जिसके बाद मेईयप्पन को 29 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

मयप्पन पर धारा 465, 466, 468, 471, 419, 420 जुआ कानून की आईपीसी चार की 120बी और आई टी एक्ट के 66 ए के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन पर टीम की सूचना सट्टेबाजों को भी देने का आरोप लगा हैं।

श्रीनिवासन नहीं देंगे इस्तीफा तो बीसीसीआई करेगी सस्पेंड!

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद मयप्पन को गिरफ्तार किया। टीवी चैनलों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से पूछताछ में मयप्पन ने बताया, 'उन्होंने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की है। लेकिन उन्होंने खुद ये नहीं किया, बल्कि विंदू दारा सिंह ने मुझे सटट्बाजी में फंसाया।'

शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मयप्पन और विंदू दारा सिंह को आमने सामने बैठा कर पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed