फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rising Pune Supergiants beat mumbai indians at home

राइजिंग पुणे ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में दी मात

Mon, 11 Apr 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Apr 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rising Pune Supergiants beat mumbai indians at home
रहाणे

सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (नाबाद 66) और फाफ डू प्लेसिस (34) की शानदार पारी की बदौलत राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई को नौ विकेट से पराजित कर दिया। इंडियंस की ओर से रखे गए 122 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे सुपरजाइंट्स टीम ने 32 गेंद शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए।

विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

पुणे की शुुरुआत धमाकेदार रही। उसके सलामी बल्लेबा रहाणे और डू प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। डु प्लेसिस के आउट होने के बाद रहाणे ने केविन पीटरसन (21) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए नाबाद 48 रन जोड़े।  रहाणे ने 42 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन


इससे पहले, टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम ने इंडियंस को 121 रन पर रोक दिया। उसकी ओर से हरभजन सिंह ने सबसे अधिक 45 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई ने आखिर के तीन ओवर में 41 रन जोड़े। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय उसके छह बल्लेबाज 61 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट चुके थे। लेंड्ल सिमंस और कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। रोहित सात रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

इसके बाद सिमंस को भी आठ रन पर इशांत ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हार्दिक पांड्या से टीम को तेज तर्रार पारी की उम्मीद थे लेकिन उन्होंने भी निराश किया। पांड्या को नौ रन के निजी योग पर मिचेल मार्श ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। जोस बटलर को मार्श ने खाता भी नहीं खोलने दिया। कीरोन पोलार्ड को रजत भाटिया ने एक रन के निजी योग पर पगबाधा आउट किया।


अंबाती रायडू ने 27 गेंदों पर 22 रन बनाए। हरभजन सिंह ने मिचेल मैक्लेनाघम (02*) के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए  नाबाद 25 रन जोड़े जबकि आर विनय कुमार (12) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 28 रनों की साझेदारी की। पुणे की ओर से मिचेल मार्श और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed