फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs KKR IPL 2026 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online

MI vs KKR Live Streaming: वानखेड़े में मुंबई की केकेआर से टक्कर, किसका पलड़ा भारी? लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST
सार

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को वानखेड़े में आमने-सामने होंगी, दोनों टीमें जीत से शुरुआत करना चाहती हैं। हेड-टू-हेड में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हालिया सीजन में केकेआर ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MI vs KKR IPL 2026 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2026 का आगाज हो गया। पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को बंगलूरू में खेला गया। इसके बाद दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन

MI vs KKR IPL 2026 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online
रिंकू-रोहित - फोटो : ANI
किस टीम का पलड़ा भारी?
पांच बार की चैंपियन मुंबई और केकेआर के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने इस टीम के खिलाफ 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है। मुंबई ने केकेआर के खिलाफ साल 2008 और 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद साल 2010 में मुंबई इंडियंस को दो में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 में दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते।

साल 2012 में मुंबई इंडियंस को एक हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले में जीत दर्ज की। साल 2013 में एमआई ने दोनों मुकाबलों को अपने नाम किया। साल 2014 और 2015 में दोनों टीमें चार मुकाबलों में आमने-सामने रहीं, जिसमें केकेआर ने 3 मैच अपने नाम किए। साल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी 7 मैच जीते। साल 2019 उसे 2 में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा। साल 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए। साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं। पिछले 4 सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं।

मुंबई ने पांच और केकेआर ने तीन बार जीती ट्रॉफी
मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन जीता था। वहीं, केकेआर तीन बार (2012, 2014 और 2024) इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है।
विज्ञापन

MI vs KKR IPL 2026 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online
मुंबई बनाम केकेआर - फोटो : ANI
हम यहां आपको मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 29 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed