फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indians Stand in captain Suryakumar Yadav dropped hints that he could bat at his familiar position

CSK vs MI: क्या तीसरे नंबर पर वापसी करेंगे सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा कहां करेंगे बल्लेबाजी? खुद दी जानकारी

Sat, 22 Mar 2025 10:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन सीएसके के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
Mumbai Indians Stand in captain Suryakumar Yadav dropped hints that he could bat at his familiar position
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI

विस्तार

नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले तीसरे नंबर पर वापसी करने के संकेत दिए हैं। सूर्यकुमार ने भारत के लिए खेलते हुए तिलक वर्मा के लिए अपना तीसरे नंबर का स्थान त्यागा था, लेकिन आईपीएल में वह अपने इसी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में पांच बार की चैंपियन सीएसके के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस की अगुआई करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले सत्र के दौरान ओवर गति संबंधित उल्लंघन के लिए एक मैच का प्रतिबंध झेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony Photos: 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के साथ नाचे कोहली, रिंकू-दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक को आईपीएल में भी अपने ऊपर भेजे जाने के सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा, 'आप इस सत्र के दौरान बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन देख सकते हैं। यहां तक कि मैं तीसरे नंबर और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता हूं। तिलक पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है। इसलिए यह लचीलापन है जो हमारी टीम में है।' सूर्यकुमार ने बताया कि यह तिलक की कड़ी मेहनत थी जिसने उन्हें राष्ट्रीय बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खिलाने के बारे में सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने कहा, शीर्ष क्रम में इतना प्रभाव होना हमेशा से अच्छा रहता है। मैंने तिलक को देखा है और वह काफी मेहनत करते हैं। भारतीय टीम के लिए मुझे लगता है कि उनका तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना अच्छा है और मैं चौथे नंबर पर जिम्मेदारी संभालता हूं। मेरे लिए बल्लेबाजी का स्थान मायने नहीं रखता है। मैं एक समान ही बल्लेबाजी करता हूं और चाहता हूं कि जहां भी मौका मिले प्रभाव छोड़ूं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले धोनी जमकर बहा रहे पसीना, देर रात तक किया अभ्यास; सैम करन ने किया खुलासा
 

सूर्यकुमार बोले- बुमराह की जगह भरना मुश्किल
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक अपनी चोट से नहीं उबर सके हैं और सूर्यकुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि टीम अपने इस मैच विजेता खिलाड़ी के बिना उतर सकती है। सूर्यकुमार ने कहा, बुमराह जैसे शानदार खिलाड़ी की जगह भरना आसान नहीं है। काम आगे बढ़ते रहना चाहिए। 

धोनी के खिलाफ रणनीति पर क्या बोले सूर्यकुमार?
सूर्यकुमार ने साथ ही इस बारे में भी बताया कि उनका अनकैप्ड खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ क्या रणनीति रहेगी। सूर्यकुमार ने कहा, अनकैप्ड खिलाड़ी धोनी। क्या कोई इतने वर्षों तक उन्हें नियंत्रित रख सका है? मैंने उनसे कई सारी चीजें सीखी हैं और अभी भी सीख रहे हैं। हमें जब भी मौका मिलता है, हमें जब भी मौका मिलता है, हम उनके साथ बात करते हैं, इसलिए मैं उन्हें फिर देखने के लिए उत्सुक हूं। दूसरा पक्ष यह भी है कि हम उनके खिलाफ मोर्चा संभालूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed