फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai indians can reach in IPL 2021 Playoffs know here what is equation

IPL 2021 Playoffs: कोलकाता की हार पर टिकी है मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें, बहुत काम आएगी फैंस की दुआ

Mon, 04 Oct 2021 05:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 05:48 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो चुकी है। चौथे स्थान पर पहुंचने के लिए मुंबई को अपने बाकी दोनों मैचों में राजस्थान और हैदराबाद को हराना होगा और कोलकाता की हार की दुआ करनी होगी। 

विज्ञापन
Mumbai indians can reach in IPL 2021 Playoffs know here what is equation
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को किस्मत का साथ जरूरी होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में सिर्फ सात लीग मैच होने बाकी हैं, लेकिन अभी तक चौथे पायदान के लिए चार टीमें रेस में बनी हुई हैं। इन चार टीमों में कोलकाता की दावेदारी सबसे मजबूत है, जबकि पंजाब की उम्मीदें खुद से ज्यादा दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने साथ-साथ दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर है। मुंबई ने इस सीजन में 12 मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है, जबकि सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंकों के साथ मुंबई अंकतालिका में सातवें पायदान पर मौजूद है, क्योंकि उसका नेट रन रेट भी -0.453 का है। अब प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और उसके फैंस को कोलकाता की हार की दुआ करनी होगी। 
विज्ञापन

मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी हैं ये बातें

  • सबसे पहले मुंबई को अपने बाकी दोनों मैचों में राजस्थान और हैदराबाद को हराना होगा। ऐसा होने पर उसके 14 अंक हो जाएंगे।
  • मुंबई के फैंस को दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाए, क्योंकि कोलकाता अगर राजस्थान के खिलाफ जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 
  • अगर कोलकाता अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो मुंबई को अपने दोनों मैच बड़े अंतराल से जीतने होंगे और यह दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच करीबी अंतर से जीते। ऐसा होने पर मुंबई का नेट रन रेट कोलकाता से थोड़ा बेहतर हो सकता है और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं तीन टीमें

चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब दावेदारी पेश कर रही हैं। चेन्नई और दिल्ली ने 12 में से नौ मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। हालांकि चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है और वह अंकतालिका में पहले पायदान पर है। वहीं बैंगलोर ने 12 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन

आईपीएल में कैसा रहा है मुंबई का सफर

  • पहला मैच बैंगलोर के खिलाफ दो विकेट से हारी।
  • दूसरा मैच कोलकाता के खिलाफ 10 रन से जीती।
  • तीसरा मैच हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से जीती।
  • चौथा मैच दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से हारी।
  • पांचवां मैच पंजाब के खिलाफ नौ विकेट से हारी।
  • छठवां मैच राजस्थान के खिलाफ सात विकेट से जीती।
  • सातवां मैच चेन्नई के खिलाफ चार विकेट से जीती।
  • आठवां मैच चेन्नई के खिलाफ 20 रन से हारी।
  • नौवां मैच कोलकाता के खिलाफ सात विकेट से हारी।
  • दसवां मैच बैंगलोर के खिलाफ 54 रन से हारी।
  • ग्यारहवां मैच पंजाब के खिलाफ छह विकेट से जीती।
  • बारहवां मैच दिल्ली के खिलाफ चार विकेट से हारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed