{"_id":"a73bc30a-b420-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-indians-can-make-it-to-ipl-play-off-feels-pollard","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-4 में पहुंचेंगे मुंबई के इंडियंसः पोलार्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टॉप-4 में पहुंचेंगे मुंबई के इंडियंसः पोलार्ड
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड आश्वस्त हैं कि मुंबई इंडिंयस वानखेड़े स्टेडियम में अगले दो मैच जीतकर इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
बकौल पोलार्ड, ‘निश्चित तौर पर हम जितने मैच जीतना चाहते थे, उतने नहीं जीत सके। अब छह और मैच बाकी हैं और अंतिम चार में क्वालीफाई करने के लिए हमें दो या उससे अधिक मैच जीतने की दरकार है। लिहाजा हम इस पर काम कर रहे हैं। हम घर में दो मैच जीत सकते हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने मुंबई इंडियंस के दो घरेलू मैचों के बारे में कहा कि मुंबई को एक मैच 5 मई को शीर्ष टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलना है जबकि इसके दो दिन बाद उसे कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ना है। इस समय मुंबई इंडियंस 10 मैचों में छह जीत से 12 अंक लेकर तालिका में चौथे नंबर पर है। उसने वानखेड़े में अब तक अपने सभी चारों मैच जीते हैं।
विज्ञापन