{"_id":"9df82ba6-9c53-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mumbai-indians-are-strong-contenders-in-ipl-six-says-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस को विजेता देखना चाहते हैं पुणे के पूर्व कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस को विजेता देखना चाहते हैं पुणे के पूर्व कप्तान
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे वॉरियर्स के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कहा है कि आईपीएल-6 में मुंबई इंडियंस का बोलबाला रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस मेरी फेवरेट टीम है।
विज्ञापन
सौरभ गांगुली ने कहा कि मुंबई के पास बेहतरीन कोचिंग स्टॉफ के साथ अनुभवी खिलाड़ियों की फौज है। इन खूबियों के चलते मुंबई इंडियंस आईपीएल के छठे संस्करण में बेहतर दिख रही है।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान रह चुके गांगुली ने कहा, 'मुंबई इंडियंस में जॉन राइट जैसे अनुभवी कोच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले जैसे मेंटर और रिकी पोंटिंग जैसा कप्तान है। इस टीम में ऐसे सारे गुण हैं जो इसे मजबूत बनाते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने ने कहा कि मुंबई में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों के अलावा ग्लेन मैक्सवेल जैसे बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं। टीम में अंबाती रायुडू और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं। इसलिए मुंबई इस बार खिताब की प्रबल दावेदार होगी।
घरेलू खिलाड़ी होंगे अहम
गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा, केकेआर पिछले सत्र की विजेता है इसलिए पूरे उत्साह में दिखाई दे रही है। लेकिन टीम में चोटिल खिलाड़ी बड़ी परेशानी हैं। उनके लिए मुकाबला बराबरी का होगा। मालूम हो कि सौरभ गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स की भी कप्तानी कर चुके हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा कि आईपीएल में घरेलू खिलाड़ी ही मुख्य भूमिका निभाएंगे और किसी टीम की सफलता का दारोमदार उनपर अधिक निर्भर करेगा।