फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Indian Reveals Its New Jersey For 2020 Seasons Watch Video

IPL में नई जर्सी पहन धूम मचाने को तैयार मुंबई इंडियंस, फ्रेंचाइजी ने जारी किया वीडियो

Mon, 31 Aug 2020 01:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 31 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Indian Reveals Its New Jersey For 2020 Seasons Watch Video
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड - फोटो : मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम नई जर्सी में नजर आएगी। फ्रेंचाइजी ने नई जर्सी का एक वीडियो अपने थीम सॉन्ग दुनिया हिला देंगे के साथ जारी किया है। मुंबई इंडियंस की नई जर्सी अपने पुराने नीले और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन के साथ नए रूप में तैयार है। जर्सी पर टीम के पुराने ही मुख्य प्रायोजकों के नाम दिख रहे हैं। नीली जर्सी पर सामने इस बार भी सैमसंग दिखाई देगा, वहीं खिलाड़ियों की पीठ पर कलर्स चैनल का नाम और लोगो दिखेगा।

विज्ञापन


मुंबई इंडियंस की नई जर्सी आगे की ओर हल्के नीले रंग की है और कंधों पर गोल्डन पट्टियां हैं। यूएई में कोरोना टेस्ट और क्वारंटीन पीरियड के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर नेट प्रैक्टिस करने के लिए उतर चुके हैं।
विज्ञापन


रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में एक रन से हराया था। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार खिताब जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed