फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai defeated Haryana and Chandigarh beats maharashtra in mushtaq ali trophy

मुश्ताक अली ट्रॉफी: सूर्यकुमार की तूफानी पारी, मुंबई ने हरियाणा और चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र को हराया

Sun, 10 Nov 2019 07:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 10 Nov 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
Mumbai defeated Haryana and Chandigarh beats maharashtra in mushtaq ali trophy
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ट्विटर

मेजबान चंडीगढ़ ने शनिवार को यहां कप्तान मनन वोहरा के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में महाराष्ट्र पर सात विकेट की आसान जीत दर्ज की। जीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ ने वोहरा की 75 रन की पारी के दम पर 13 गेंद रहते जीत हासिल की। वोहरा ने अपनी 75 रन की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले महाराष्ट्र ने निखिल नायक के 34 गेंद में नाबाद 50 रन की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए थे। ग्रुप के अन्य मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को आठ विकेट से शिकस्त दी।

विज्ञापन

मुंबई ने हरियाणा को 8 विकेट से हराया

खिताब की दावेदार मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए हरियाणा को पांच विकेट पर 153 रन पर ही सीमित कर दिया। उसके बाद मुंबई के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 28 गेंदों पर आक्रामक 81 रन की पारी से टीम को 4.2 ओवरों पहले जीत दिला दी। आदित्य तारे ने 39 रन का योगदान दिया। इससे पहले हरियाणा की ओर से शिवम चौहान (28) और हर्षल पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की। मुंबई के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed