फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai Cricket Association is formally inaugurating Sharad Pawar and Rohit Sharma Stand in Wankhede stadium

Wankhede stadium: वानखेड़े स्टेडियम में रोहित के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन हुआ, फडणवीस और पवार भी रहे मौजूद

Fri, 16 May 2025 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 May 2025 05:57 PM IST
सार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने रोहित और पवार के अलावा पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर स्टैंड्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Mumbai Cricket Association is formally inaugurating Sharad Pawar and Rohit Sharma Stand in Wankhede stadium
वानखेड़े में रोहित, पवार और फडणवीस - फोटो : ANI Video Screen Grab

विस्तार

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और एनसीपी (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड्स का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान रोहित और शरद पवार के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने रोहित और पवार के अलावा पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर स्टैंड्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया। इसके अलावा एमसीए के पूर्व अध्यक्ष अमोल काले के नाम पर एमसीए दफ्तर का लाउंज का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन

रोहित-पवार के अलावा वेंगसरकर के नाम भी हुआ स्टैंड
एमसीए ने पिछले महीने वार्षिक आम बैठक के दौरान इन तीन दिग्गजों के नाम पर स्टैंड का नाम रखने का प्रस्ताव पारित किया था। वानखेड़े स्टेडियम ग्रैंड स्टैंड लेवल 3 का नाम शरद पवार स्टैंड, ग्रैंड स्टैंड लेवल 4 का नाम अजीत वाडेकर स्टैंड और दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। वानखेड़े स्टेडियम पर इससे पहले भी कई क्रिकेट दिग्गजों के नाम पर स्टैंड के नाम रखे जा चुके हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट और दिलीप वेंगसरकर के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रवि शास्त्री ने बताया सिडनी टेस्ट को लेकर उनकी रोहित से क्या हुई बात? बोले- बाहर नहीं बैठने देता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित बोले- शब्दों में बयां नहीं कर सकता अहसास
उद्घाटन समारोह के दौरान रोहित ने कहा, आज जो कुछ भी हो रहा है, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। बचपन से मैं मुंबई और भारत के लिए खेलना चाहता था। कोई भी इस बारे में नहीं सोच सकता। मेरे लिए खेल के दिग्गजों के साथ मेरा नाम होना, इस अहसास को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह इसलिए भी विशेष है क्योंकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैंने दो प्रारूप से संन्यास लिया है, लेकिन अभी भी एक प्रारूप में खेल रहा हूं। 

रोहित ने परिवार का जताया आभार
रोहित ने कहा, 21 तारीख को जब मैं यहां आऊंगा और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलूंगा तो यह एक अवास्तविक अहसास होगा, क्योंकि इस मैदान पर मेरे नाम का स्टैंड हो गया है, तो यह एक बहुत ही विशेष अहसास है। यह उस वक्त भी विशेष रहेगा जब कभी भी मैं यहां भारत का प्रतिनिधित्व करने आऊंगा। मैं इतने सारे लोगों, विशेषकर मेरे परिवार, मेरी मां और पिताजी, मेरे भाई, उनकी पत्नी और मेरी पत्नी, जो यहां उपस्थित हैं, इनके सामने यह बड़ा सम्मान पाकर आभारी हूं। इन लोगों ने मेरे लिए जो त्याग किए उसके लिए भी मैं इन लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। इसके अलावा विशेष रूप से मैं अपनी टीम मुंबई इंडियंस को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं।

फडणवीस ने फैसले को सराहा 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बेहतरीन फैसला लिया है। हम उन लोगों का जश्न मना रहे हैं जिन्होंने हमें गौरवान्वित किया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में, एमसीए के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने (शरद पवार) क्रिकेट के विकास के लिए जो काम किया है, निश्चित रूप से आज हम जिस मंच पर क्रिकेट देख रहे हैं, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है और इसलिए, वानखेड़े में पवार के नाम पर स्टैंड का नाम रखना एमसीए द्वारा लिया गया एक बहुत ही सही फैसला है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed