{"_id":"576bf11a4f1c1bd432b47dc5","slug":"ms-dhoni-win-heart-of-pakistani-model-mathira","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, पाकिस्तान की फेमस मॉडल की जुबानी, धोनी की विनम्रता की कहानी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पढ़ें, पाकिस्तान की फेमस मॉडल की जुबानी, धोनी की विनम्रता की कहानी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jun 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के लाखों चाहने वाले हैं। और ये चाहने वाले सिर्फ खेल नहीं बल्कि विनम्र और शांत स्वभाव के भी मुरीद है। इनके चाहने वालों में अब एक और नाम शुमार हो गया है। ये नाम है पाकिस्तानी मॉडल मथिरा का जो धोनी के शांत स्वभाव की कायल हो गई हैं। धोनी के कूल अंदाज ने इस पाकिस्तानी मॉडल का दिल जीत लिया है। मथिरा पाकिस्तान की फेमस मॉडल, सिंगर और वीडियो जॉकी हैं।
मथिरा मोहम्मद नाम की इस मॉडल ने अपने ताजा इंटरव्यू में धौनी की विनम्र और शांत स्वभाव का जिक्र किया और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। मथिरा ने कहा, 'जब टीम इंडिया पाकिस्तान टूर पर आई थी तब मैं उस होटल में 15 साल की थी। एक शाम मैं जिस होटल में डिनर कर रही थी उसी होटल में दोनों टीमों के खिलाड़ी भी पहुंचे थे। मैं वहां अपने स्टार क्रिकेटर्स को देखकर खुद को रोक नहीं सकी और ऑटोग्राफ लेने पहुंच गई। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने मुझे ऑटोग्राफ तो दिए लेकिन साथ ही मुझपर भड़क भी गए। उन्होंने मुझे फटकारते हुए कहा कि इस लड़की में जरा भी तमीज नहीं। कम से कम खाने के वक्त तो डिस्टर्ब न करे।’

धोनी नो क्या कहा मथिरा से जो वो धोनी का कायल हो गई
मथिरा ने कहा कि उस वक्त मैं बहुत अपमानित महसूस कर रही थी। मैं जोर से रोना चाहती थी कि तभी एक इंडियन क्रिकेटर ने पुकारा। उन्होंने बुलाकर कहा, हम भी क्रिकेटर हैं। यहां आकर अपनी कैप पर ऑटोग्राफ लो। मुझसे ये कहने वाले कोई और नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी थे। धोनी ने ना सिर्फ मुझे ऑटोग्राफ दिया, बल्कि कुछ देर बैठकर आराम होने के लिए भी कहा।
मथिरा एक टीवी चैनल पर खेल से जुड़े शो लेकर आती है। इस शो में मथिरा कई बार धोनी के खेल की तकनीक की पैरवी करने को लेकर पाकिस्तान में सुर्खियों में रह चुकी हैं।
Published by- Vikrant Singh
मथिरा एक टीवी चैनल पर खेल से जुड़े शो लेकर आती है। इस शो में मथिरा कई बार धोनी के खेल की तकनीक की पैरवी करने को लेकर पाकिस्तान में सुर्खियों में रह चुकी हैं।
Published by- Vikrant Singh