फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shami Also to Be Fit, But Very Difficult to Place in The Team

शमी फिट भी हो जाएं, फिर भी टीम में जगह बहुत मुश्किल

Fri, 11 Mar 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
Shami Also to Be Fit, But Very Difficult to Place in The Team

टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारतीय शेर अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में एशिया कप फतह करने के बाद वर्ल्ड कप हासिल करने को लालायित हैं।

विज्ञापन


भारतीय टीम इस वक्‍त न सिर्फ बेहद संतुलित लग रही है बल्कि उनका विजयी अभियान भी इस बात की तस्दीक है कि वर्ल्ड
कप जीतने की सबसे प्रबल दावेदार वही हैं। इस वक्त धोनी ब्रिगेड में 11 खिलाड़ियों में से किसी एक को निकालना बेहद
मुश्किल है।

उधर, भारतीय गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की टूर्नामेंट के मुख्य मैचों के ‌लिए टीम में एंट्री होगी या नहीं, इस पर संशय अभी भी बरकरार है। सवाल यह उठता है अगर वह फिट भी हो जाते हैं तो क्या टीम में वापसी करेंगे?

विज्ञापन

कप्तान धोनी का शमी को लेकर है अलग तर्क

Shami Also to Be Fit, But Very Difficult to Place in The Team

भारतीय कप्तान धोनी का मानना है कि यदि मोहम्मद शमी वर्ल्ड टी-20 के लिए फिट कर भी घोषित दिए जाते हैं तब भी बंगाल के इस तेज गेंदबाज को टीम में शामिल करना मुश्किल लगता है। धोनी अपने फेवरेट 11 विनिंग कांबिनेशन को तोड़ना नहीं चाहते।

वह मानते हैं कि जसप्रीत बुमराह या आशीष नेहरा की जगह शमी को अंतिम एकादश में लेना मुश्किल होगा क्योंकि इस समय भारतीय टीम बेहद संतुलित है।

धोनी ने पहले यह भी कहा था कि शमी को वार्मअप मैचों में अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर हैं और यदि पांड्या व जडेजा नंबर आठ पर खेलते हैं और तीन या चार ओवर भी फेंक लेते हैं तो टीम बेहद संतुलित हो जाती है।

हालांकि दूसरी ओर अपने पहले अभ्यास मैच में भारत ने विंडीज को बुरी तरह धोया। इसमें रोहित शर्मा की आतिशी बल्लेबाजी तो आकर्षक रही ही लेकिन शमी ने भी 2 विकेट झटककर टीम में अपनी संभावनाओं पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed