फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Tells Kevin Peterson that He is Still Dhoni's 1st Wicket

पीटरसन ने ली धोनी की चुटकी, धोनी के जवाब से गूंजने लगे ठहाके

Sat, 08 Apr 2017 02:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 08 Apr 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Tells Kevin Peterson that He is Still Dhoni's 1st Wicket
महेंद्र सिंह धोनी और मनोज तिवारी - फोटो : Hotstar
आईपीएल-10 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मैच के दूसरे ओवर में कमेंटेटर्स ने मैदान में मौजूद राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाड़ी मनोज तिवारी से बात की। माइक के जरिए हुए इस चर्चा में केविन पीटरसन भी शामिल हुए। दरअसल, आईपीएल के मैच के दौरान कमेंटेटर अकसर खिलाड़ियों से बात करते नजर आते हैं।
विज्ञापन


मनोज तिवारी से बातचीत के दौरान केविन पीटरसन ने तिवारी को उनका एक संदेश धोनी तक पहुंचाने के लिए कहा। पीटरसन के कहा, "क्या आप धोनी को बता सकते हैं कि मैं उनसे अच्छा गोल्फ खेल सकता हूँ।" मनोज तिवारी यह बात बताने के लिए धोनी के पास गए। इसके बाद धोनी की जवाब सुनकर न सिर्फ पीटरसन की बोलती बंद हो गई, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में ठहाके गंजूने लगे।
विज्ञापन


धोनी ने जवाब दिया कि उनसे कहो कि पीटरसन ही धोनी का पहला टेस्ट विकेट हैं। इसे सुनकर तमाम कमेंटेटर जोर से हंसने लग गए। बता दें पीटरसन पिछले साल तक आईपीएल में पुणे की टीम से ही खेलते थे, जिसके कप्तान धोनी हुआ करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल नीलामी से पहले पीटरसन ने अपना नाम वापिस ले लिया था और कमेंट्री बॉक्स के जरिए आईपीएल से जुड़े। साथ ही इस साल धोनी भी अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed