{"_id":"586d24c34f1c1b945d158fb9","slug":"ms-dhoni-steps-down-as-captain-of-india-limited-overs-sides","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीनों फॉरमेट में कैप्टन कूल के सुनहरे सफर पर एक नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीनों फॉरमेट में कैप्टन कूल के सुनहरे सफर पर एक नजर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
धोनी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी20 क्रिकेट की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ होने वनडे और टी20 सीरीज के सेलेक्शन पैनल का हिस्सा रहेंगे। फरवरी में खेली जाने वाली सीरीज के लिए सेलेक्शन पैनल 6 जनवरी को बैठेगा। धोनी वनडे और टी20 क्रिकेट अभी खेलते रहेंगे। धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैं। इससे उनके फैंस में निराशा जरूर होगी लेकिन बतौर कप्तान धोनी का करियर शानदार रहा है।
विज्ञापन
सीमित ओवरों के मैचों में बतौर कप्तान धोनी के पास सफलताओं का अंबार है। साल 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता। 2011 का वह दिन कौन भूल सकता है जब धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट का विश्वकप जीता। यह वनडे में भारत का दूसरा विश्वकप था। कहा गया था कि धोनी और पूरी टीम ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम यह विश्वकप जीता था।
विज्ञापन
धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।
विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
विदेशी धरती में बतौर कप्तान धोनी सफल रहे हैं। विदेशों में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 331 मैच खेले। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने साथ तीनों फॉरमेट के 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे विश्वकप, टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
धोनी ने साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। साल 2007 में धोनी को टी20 फॉरमेट की कप्तानी मिली इस दौरान धोनी ने टी20 में टीम को सफलता के शिखर पर पहुंचाया। धोनी राहुल द्रविड़ की जगह टी20 कप्तान बने थे। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया और 2014 में मेलबर्न टेस्ट के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था।

टेस्ट, वनडे और टी20 में छाए रहे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
धोनी ने हाल ही में बतौर कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। भारत ने इस सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से पटखनी दे दी थी।
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 60 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 27 जीते, 18 हारे और 15 मैच ड्रॉ रहे।
वहीं, 199 वनडे में 110 मैच जीते, 74 हारे, 4 मैच टाई रहे और 11 का कोई नतीजा नहीं निकला।
टी20 के 72 मैच धोनी की कप्तानी में खेले गए। 41 में जीत हाथ लगी, 28 मैच हारे, एक टाई रहा और 2 का कोई नतीजा नहीं निकला।