{"_id":"63dd39dd19593555d46c389d","slug":"ms-dhoni-sourav-ganguly-when-prince-met-super-king-dhoni-met-former-bcci-president-ganguly-before-ipl-2023-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni-Sourav Ganguly: 'जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की', आईपीएल से पहले सौरव गांगुली से मिले धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni-Sourav Ganguly: 'जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की', आईपीएल से पहले सौरव गांगुली से मिले धोनी
Fri, 03 Feb 2023 10:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:14 PM IST
सार
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में पुलिस की वर्दी में नजर आए थे और अब वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ दिखे हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वह हाल ही में बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए थे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू कम नहीं हुई। वह अभी भी कई विज्ञापनों में नजर आते हैं। धोनी हाल ही में पुलिस की वर्दी में नजर आए थे और अब वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ दिखे हैं।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि भारत के दो दिग्गज कप्तानों की मुलाकात दिल्ली में हुई है। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बात की है। आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर धोनी और गांगुली की तस्वीर शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा, ''जब प्रिंस ने सुपर किंग से मुलाकात की।'' धोनी ने चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है और वह आखिरी बार आईपीएल में नजर आ सकते हैं।
When the Prince met the Super King! 🦁#WhistlePodu #Yellove 🦁💛@SGanguly99 @msdhoni pic.twitter.com/Mii4xjzlbp
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 3, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 41 साल के धोनी का यह आखिरी आईपीएल होगा। वह इसके बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। दूसरी ओर, गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद से परिवार को समय दे रहे हैं। गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर बनाया गया है। गांगुली फ्रेंचाइजी की तीन टीमों के डायरेक्टर होंगे। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की दो अन्य टीमें इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और एसए टी20 (ILT20) में हैं।
View this post on Instagram
धोनी की नजर चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने पर होगी। अब तक 234 आईपीएल मैचों में धोनी ने 39.2 की औसत से 4978 रन बनाए हैं। उन्होंने 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार बार चेन्नई को खिताब दिलाया है। पिछले दो आईपीएल संस्करणों में धोनी का स्ट्राइक रेट 130 से कम रहा है। आईपीएल 2022 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 232 रन बनाए।