{"_id":"5ff852208ebc3e2f84645449","slug":"ms-dhoni-shared-video-eating-strawberry-from-his-own-farm-given-interesting-caption","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के खेत में उगाए स्ट्रॉबेरी को खाकर धोनी ने क्यों जताई चिंता, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुद के खेत में उगाए स्ट्रॉबेरी को खाकर धोनी ने क्यों जताई चिंता, देखें VIDEO
Fri, 08 Jan 2021 06:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 08 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : instagram@mahi7781
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वे चर्चा में बने रहते हैं। वे इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय हैं और रोजाना एक नया वीडियो शेयर करते हैं। फिलहाल धोनी अपने फार्म में लगे स्ट्रॉबेरी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो डाला जिसमें वे अपने फार्म से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते दिखे।
विज्ञापन
धोनी ने वीडियो डालते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं अगर फार्म पर जाता रहूंगा तो बाजार में जाने के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।' देखते-देखते धोनी का यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक उनके वीडियो को 47 लाख से अधिक लोगों से देख लिया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद वे यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में नजर आए। हालांकि उनका और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन बावजूद इसके आखिरी वक्त में टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों से धोनी काफी प्रभावित दिखे थे और नए सीजन को लेकर आश्वस्त दिखे।
धोनी हाल ही में अपनी बेटी जीवा के साथ एक ऐड शूट में भी नजर आए थे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर डाला था। यह पहली बार होगा जब पिता-बेटी की यह चर्चित जोड़ी एक साथ किसी ऐड में नजर आएगी।