फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni s Big Role in team India s victory

भारतीय टीम की रोमांचक जीत में 'छुपे रुस्तम' निकले धोनी

Thu, 24 Mar 2016 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 08:24 AM IST
विज्ञापन
MS dhoni s Big Role in team India s victory
धोनी

बांग्लादेश को अंतिम गेंद पर हराकर टीम इंडिया ने अपने क्रिकेटप्रेमियों की होली खराब होने नहीं दी और देश में होली के जश्न के बीच दीपावली का माहौल ही बना दिया।

विज्ञापन


इस मैच में भले ही मैच का हीरो अश्विन को चुना गया, लेकिन कप्तान धोनी टीम की रोमांचक जीत के असली नायक बनाकर उभरे। लगातार छठे टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे धोनी बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में भी एक बार फिर जीत की रुपरेखा में अपना योगदान देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


धोनी इस मैच में बल्लेबाजी में अपना कमाल नहीं दिखा सके थे और 12 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना पाए और इसके बाद क्षेत्ररक्षण के दौरान उन पर लगातार दबाव था क्योंकि यह सभी को पता था कि लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं है और गेंदबाजों को विकेट झटकने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


147 रनों के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश को शुरुआत में ही झटका लग गया लेकिन इसके बाद उसकी ओर से दूसरे विकेट के लिए तमीम इकबाल और सब्बीर रहमान के बीच 44 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया के प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी थी। बांग्ला पारी का आठवां ओवर जो रविंद्र जडेजा डाल रहे थे ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर कुछ ललचाई टाइप की गेंद फेंकी जिससे झांसे में बल्लेबाज तमीम इकबाल आ गए और क्रीज छोड़कर आगे बढ़ गए शॉट खेलने को और वह शॉट खेलन से चूक गए जिसका फायदा विकेटकीपर धोनी ने उठाया और उन्हें स्टंप आउट कर दिया। भारत को इस समय विकेट की बड़ी जरुरत थी।

इसके बाद धोनी ने 10वां ओवर डालने के लिए सुरेश रैना को गेंद थमाई। उन्होंने इस ओवर की दूसरी गेंद वाइड डाल दी, लेकिन बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में बल्लेबाज सब्बीर रहमान अपने क्रीज से बाहर निकल गए। शॉट खेलने के चक्कर में उनका एक पैर क्रीज के अंदर ही रहा लेकिन हवा में उठ गया और इस बीच धोनी ने चपलता दिखाते हुए आधे सेकेंड के अंतर पर ही फिर से स्टंप कर दिया। उन्हें इस पर सफलता मिलने की उम्मीद नहीं थी लेकिन टीवी रिप्ले में वह आउट थे और थर्ड अंपायर ने आउट दे दिया। भारत को लगातार 2 विकेट स्टंपिंग के जरिए मिले।

2 स्टंपिंग के बाद धोनी के रन आउट ने ही दिलाई जीत

MS dhoni s Big Role in team India s victory
team india - फोटो : getty
2 स्टंपिंग के अलावा धोनी ने मैच की अंतिम गेंद पर भी अपना कमाल दिखाया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन बनाने थे, लेकिन हार्दिक पांड्या की गेंद को शुवागस्ता होम गेंद को खेल नहीं सके फिर भी एक रन के लिए दौड़ पड़े क्योंकि यह रन हो जाता तो मैच टाई हो जाता।

लेकिन धोनी के पास अपार अनुभव था और उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के क्रीज के अंदर पहुंचने से पहले गेंद को ठीक से पकड़ा और विकेट के करीब आकर गेंद को विकेट पर थ्रो कर दिया और रन पूरा होने नहीं दिया। इस रन आउट के साथ ही भारत ने यह मैच रोमांचक अंदाज में जीत लिया।

भारत की जीत के असली नायक कप्तान धोनी रहे जिन्होंने मुकाबले में लगातार तनाव के क्षण होने के बावजूद अपनी कूलनेस बनाए रखी और लगातार मंत्रणा के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में भी कमाल किया और टीम को बड़ी जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed