धोनी का मास्टरप्लान: चेन्नई के कप्तान ने कोहली को इस तरह जाल में फंसाया था, ब्रावो को लेकर कही ये बड़ी बात
37 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में 146 मुकाबले में 24.26 की औसत से 162 विकेट चटकाए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Love King Kohli 🤴 Love My dear Thala Dhoni 😘💖
— தளபதியே தலைவன் (@Proud_VJFan) September 24, 2021
Pic of the Year ✔💥 pic.twitter.com/cxR0QuamsI
धोनी ने मैच के बाद कहा- हम ओस को लेकर चिंतित थे। बेंगलुरु ने शानदार शुरुआत की। हालांकि आठवें या नौवें ओवर के बाद पिच थोड़ी धीमी हो गई। पड्डिकल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उस स्थिति में जडेजा का स्पैल काफी अहम था। मैंने ड्रिंक्स के दौरान मोईन से कहा कि वह एक छोर से गेंदबाजी करेंगे, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल लिया।
धोनी ने कहा- फिर मैंने तय किया कि ब्रावो को गेंदबाजी करनी चाहिए, क्योंकि आप जितनी ज्यादा देरी से उन्हें लाएंगे, उनके लिए परिस्थितियां उतनी ही मुश्किल होंगी और उन्हें इन कठिन परिस्थितियों में लगातार चार ओवर करने होंगे। हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है और अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को समझा है।
Dhoni and Kohli watching their fan clubs fight with each other pic.twitter.com/aLIgGZ5Vcr
— Sagar (@sagarcasm) September 24, 2021
धोनी ने कहा कि ब्रावो का फिट होना टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। वह मेरे भाई जैसा है। मैंने ही उसे कहा था कि विराट के सामने छह अलग-अलग तरीके की गेंद डालना है, क्योंकि अब सब समझ चुके हैं कि तुम धीमी गेंदें डालते हो। हम दोनों इस बात के लिए लड़े भी। ब्रावो ने ना चाहते हुए भी मेरी बात मानी।
शारजाह में हुए मैच में सीएसके ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए ओपनरों देवदत्त पडिक्कल ने 70 और विराट कोहली ने 53 रनों की पारी खेली। सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो ने तीन, शार्दुल ठाकुर ने दो और दीपक चाहर ने एक विकेट हासिल किए।
जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवरों में चार विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंबाती रायुडू ने 32 और फाफ डुप्लेसिस ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।
37 साल के ब्रावो ने अब तक आईपीएल में 146 मुकाबले में 24.26 की औसत से 162 विकेट चटकाए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर चार विकेट रहा है। उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.88 की औसत से 1,533 रन बनाए हैं।