{"_id":"5b6993a44f1c1bcb2e8b4f0b","slug":"ms-dhoni-reveals-his-intentions-behind-taking-ball-from-umpire-after-third-odi-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: धोनी ने बताया कब लेंगे संन्यास और मैच के बाद गेंद उठाने के राज से भी खोला पर्दा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: धोनी ने बताया कब लेंगे संन्यास और मैच के बाद गेंद उठाने के राज से भी खोला पर्दा
Tue, 07 Aug 2018 06:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जारी है। इसके पहले हुए तीसरे और आखिरी वनडे में हार के बाद भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी। चारों तरफ उनके संन्यास पर चर्चा होने लगी थी।
2 of 8
अब पूरी घटना के लगभग 3 हफ्ते बाद धोनी ने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी ने मंगवार को स्पष्ट किया कि इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप तक वह कोई फैसला नहीं करने जा रहे हैं।
3 of 8
इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने अंतिम वनडे के बाद धोनी ने मैच गेंद देने के लिए कहा था और तब से उनके संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन उन्होंने आज खुलासा किया कि वह अगले साल की महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिये तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
उन्होंने कहा, 'मैंने गेंद इसलिए मांगी क्योंकि मैं यह देखना चाहता था कि हम पर्याप्त रिवर्स स्विंग क्यों हासिल नहीं कर पाए। अगले साल हमें इंग्लैंड में विश्व कप खेलना है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमें रिवर्स स्विंग मिले क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। अगर विरोधी टीम को रिवर्स स्विंग मिलती है तो हमें भी मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 8
धोनी ने कहा, 'पारी खत्म होने के बाद आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के लिये गेंद अनुपयोगी हो जाती है इसलिए मैंने अंपायर से अनुरोध किया कि क्या मैं गेंद ले सकता हूं और उसे गेंदबाजी कोच को थमा दिया।' यह पूर्व भारतीय कप्तान 'रन एडम' ऐप की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे जिसके 25 प्रतिशत शेयर उन्होंने स्वयं लिये हैं। वह इसके ब्रांड एंबेसडर और मेंटर होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।