फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने की कोहली की जमकर तारीफ, बोले- वह पहले ही ‘महानतम’ बनने के करीब

Tue, 07 Aug 2018 05:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli has almost attained legendary status says Ex captain MS Dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। धोनी ने कहा कि विराट उदीयमान युवा क्रिकेटर से अब एक मंझा हुआ बल्लेबाज बन चुका है। पिछले कुछ वर्षों में कोहली ने जो खेल दिखाया है उससे वह पहले ही 'महानतम' के करीब पहुंच चुका है।

Virat Kohli has almost attained legendary status says Ex captain MS Dhoni

धोनी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'विराट सर्वश्रेष्ठ है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं और जिस तरह से वह पिछले कुछ वर्षों में हर देश में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है वह लाजवाब है।' कोहली ने धोनी की ही कप्तानी में टीम इंडिया में जगह बनाई और उनके साथ उपकप्तान भी रहे।

Virat Kohli has almost attained legendary status says Ex captain MS Dhoni

एजबेस्टन टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को हार मिली हो, लेकिन विराट कोहली ने 149 रन की ऐतिहासिक पारी के साथ इंग्लैंड में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। धोनी को खुशी है कि कोहली एक सफल नेतृत्वकर्ता साबित हो रहे हैं। धोनी ने कहा, 'वह टीम को आगे लेकर जा रहा है और आप एक नेतृत्वकर्ता से यही चाहते हो इसलिए उसको मेरी शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli has almost attained legendary status says Ex captain MS Dhoni

धोनी से पूछा गया कि पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत कैसे टेस्ट श्रृंखला जीत सकता है। उन्होंने कहा, 'मैं आपसे एक बात कहूं- टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकेट लेने होते हैं। हमने (भारत) ऐसा किया इसलिए मैं आपको केवल यही जवाब दे सकता हूं क्योंकि यह मायने नहीं रखता कि आपने कितनी अच्छी बल्लेबाजी की, आपने पांच दिन कितने अच्छे बिताए। आप 20 विकेट लेने पर ही टेस्ट मैच जीत सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed