{"_id":"5e80e3b88ebc3e6f945b5acd","slug":"ms-dhoni-once-said-he-wants-to-make-30-lakh-and-live-peacefully-says-wasim-jaffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी 30 लाख रुपये कमाकर शांति से रांची में रहना चाहते थे, अरसे बाद पूर्व क्रिकेटर का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी 30 लाख रुपये कमाकर शांति से रांची में रहना चाहते थे, अरसे बाद पूर्व क्रिकेटर का खुलासा
Sun, 29 Mar 2020 11:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे। यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर ने किया।
विज्ञापन
धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है। जाफर ने कहा कि धोनी से एक बार उन से कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते है’।
विज्ञापन
जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।’
विज्ञापन
मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही । प्रशंसक ने उनसे धोनी से जुड़ी याद साझा करने को कहा था।
पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बहुत कम है।