फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   MS Dhoni News: Is this end of the mahi era, Former captain not given BCCI central contract

क्या यह धोनी युग के अंत का संकेत है?

Shivendra Kumar Singh शिवेंद्र कुमार सिंह
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni News: Is this end of the mahi era, Former captain not given BCCI central contract
MS Dhoni Dropped:

चंद दिन पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर नाराज थे, उनकी नाराजगी की वजह टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की छुट्टी थी। उनका कहना था कि कोई खिलाड़ी इतने दिन की छुट्टी कैसे ले सकता है? अब 16 जनवरी को जब बीसीसीआई ने अपने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए नए सालाना अनुबंध से माही को बाहर कर दिया तो ऐसे में उनकी नाराजगी की खबरें एक बार फिर ताजा हो चुकी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से टीम इंडिया से छुट्टी पर हैं। यानी उन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया है। जुलाई 2019 में उन्होंने विश्वकप का सेमीफाइनल मैच खेला था। जिसमें भारतीय टीम हार गई थी। इसके बाद धोनी ने भारतीय सेना के साथ जुड़कर ट्रेनिंग की। जिसकी जानकारी उन्होंने बीसीसीआई को पहले ही दे दी थी। अब इस ट्रेनिंग के खत्म होने के बाद भी धोनी के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ नहीं थी। गावस्कर को इसी बात से आपत्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में साफ शब्दों में कहा था- क्या कोई भारत के लिए खेलने से खुद को इतने समय तक दूर रख सकता है? यह सवाल है और इसी के अंदर जवाब है। गावस्कर अमूमन किसी से नाराजगी नहीं दिखाते हैं। वो धोनी की जमकर तारीफ करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा सवाल खड़ा किया है जो देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के मन में है।

धोनी पर बयानों की बौछार

MS Dhoni News: Is this end of the mahi era, Former captain not given BCCI central contract
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

अभी नवंबर के महीने की ही बात है जब धोनी पर एक के बाद एक कई जरूरी बयान सामने आए। विराट कोहली ने कहा- धोनी खुद संन्यास पर फैसला लेंगे। फिर बोर्ड के नए अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक रोज कहा कि वो महेंद्र सिंह धोनी से उनके भविष्य पर बात करेंगे। कोच रवि शास्त्री ने कहा- 2020 IPL में धोनी के प्रदर्शन तक का इंतजार कीजिए। चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कह दिया कि टीम इंडिया अब धोनी से आगे की सोच रही है। और तो और एक रोज धोनी ने भी कहा- जनवरी तक इंतजार करो। सौरव गांगुली ने इस बीच एक और बड़ा बयान नवंबर के आखिरी हफ्ते में दिया। उन्होंने कहा- वो धोनी का भविष्य जानते हैं, लेकिन बताने पर बवाल हो जाएगा। आपको बता दें कि पिछले करीब 6 महीने में धोनी ने वेस्टइंडीज दौरा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज, बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 छोड़ी है। इन बयानों से अलग पिछले दिनों धोनी को अपनी फिटनेस पर काम करते भी देखा गया था। धोनी कभी टेनिस खेलते तो कभी रांची में अंडर 23 टीम के साथ नेट्स में भी बल्लेबाजी करते दिखे हैं।

क्या धोनी अपनी छवि से अलग सोच रहे हैं?

MS Dhoni News: Is this end of the mahi era, Former captain not given BCCI central contract
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट फैंस को टेस्ट क्रिकेट से धोनी का संन्यास याद है। वो साथ 2014। जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। इसी दौरे पर अचानक एक दिन महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान कर दिया। इसके बाद धोनी के वन-डे टीम की कप्तानी छोडने की प्रक्रिया भी कुछ ऐसी ही थी। धोनी ने खुद ये ऑफर रखा था कि विराट कोहली को वन-डे टीम की भी कप्तानी सौंप देनी चाहिए। ये सलाह देने के साथ साथ बड़ी बात ये थी कि धोनी विराट की कप्तानी में खेलने के लिए भी तैयार थे।

ये दो फैसले इस बात को साबित करते हैं कि धोनी टीम पर बोझ बनकर नहीं रह सकते। धोनी के करीबी हमेशा कहते थे कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि वो टीम में किसी यंगस्टर का रास्ता रोक रहे हैं तो वो मैदान छोड़ देंगे, लेकिन अब ये सोच भ्रम के साए में घिर रही है। धोनी को अब यंगिस्तान की फिक्र नहीं रही। धोनी 38 साल के हो चुके हैं। 2019 विश्वकप में उनकी बल्लेबाजी की बहुत आलोचना भी हुई। विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वो बैटिंग ऑर्डर में ऊपर नहीं आए तो ये सवाल उठा कि क्या अब धोनी बड़ी जिम्मेदारी से बचना चाह रहे हैं।

उस वक्त ये सवाल गौतम गंभीर जैसे साथी क्रिकेटर ने भी उठाए थे। सौ की सीधी बात ये है कि धोनी को लेकर गावस्कर की जो नाराजगी है वो गलत नहीं। क्योंकि टीम चुनना भले ही सेलेक्टर्स का काम है, संन्यास का फैसला धोनी को खुद लेना चाहिए। माही को सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने के बाद बीसीसीआई की ओर से सफाई भी आ गई। कहा गया कि धोनी से बातचीत कर बता दिया गया कि उन्होंने सितंबर 2019 से कोई मैच नहीं खेला है, इसलिए फिलहाल वो कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें  blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed