फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर, वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका के बाद इस सीरीज में भी नहीं खलेंगे

Mon, 23 Sep 2019 07:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 23 Sep 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Makes himself unavailable for Bangladesh t20 after west indies tour and south africa
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो धोनी ने एक और टी-20 सीरीज खेलने से मना कर दिया है। धोनी ने इस बात की जानकारी भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ताओं को दे दी है। ये पहली बार है कि एमएस धोनी ने अपने करियर में लगातार तीन सीरीज खेलने से मना किया है। महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की नीली जर्सी में नजर नहीं आए हैं। 

MS Dhoni Makes himself unavailable for Bangladesh t20 after west indies tour and south africa
MS Dhoni - फोटो : social Media

धोनी टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में नजर आए थे। विश्व कप के बाद धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे और टी-20 से सीरीज अलग कर लिया था और वह सेना के साथ ट्रेनिंग करने कश्मीर चले गए थे।

MS Dhoni Makes himself unavailable for Bangladesh t20 after west indies tour and south africa
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज से लौटने के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर टी-20 सीरीज खेलने उतरी। इस सीरीज से भी धोनी ने खुद को अलग कर लिया। धोनी की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की विकेटकीपिंग की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत भी चयनकर्ताओं के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Makes himself unavailable for Bangladesh t20 after west indies tour and south africa
एम एस धोनी - फोटो : social Media

कुछ दिन पहले ही कहा जा रहा था कि एमएस धोनी बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेलेंगे, लेकिन अब उनकी वापसी शायद वेस्टइंडीज के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज में हो। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की माने तो एमएस धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले थे, लेकिन इसमें भी वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed