फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: शिखर धवन ने हासिल की खास उपलब्धि, विराट-रोहित और रैना के क्लब में हुए शामिल

Mon, 23 Sep 2019 07:32 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Sep 2019 07:32 AM IST
विज्ञापन
Shikhar dhawan set milestone of scoring 7000 runs in T20 cricket
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच में बेहद खास उपलब्धि हासिल की। 


 

Shikhar dhawan set milestone of scoring 7000 runs in T20 cricket
शिखर धवन - फोटो : file photo

धवन ने प्रोटियाज के खिलाफ तीन टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में चार रन बनाते ही यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। टी-20 क्रिकेट में ऐसा कमाल करने वाले धवन चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Shikhar dhawan set milestone of scoring 7000 runs in T20 cricket
रोहित-विराट - फोटो : social media

धवन से पहले टी-20 क्रिकेट में ये मुकाम भारत की तरफ से विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 248 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर अब कुल 7032 रन हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar dhawan set milestone of scoring 7000 runs in T20 cricket
शिखर धवन - फोटो : social Media

बता दें कि टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 391 मैचों में 13021 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं। उन्होंने 370 मैचों में 9922 रन बनाए हैं। कीरोन पोलार्ड तीसरे स्थान पर हैं और उनके नाम पर 484 मैचों में 9601 रन है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed