फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: रांची में हो रहा तीसरा टेस्ट, क्या मैच देखने पहुंचेगे महेंद्र सिंह धोनी?

Fri, 18 Oct 2019 07:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 18 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni is all set to attend the third and last test match between india and South Africa in Ranchi
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच शनिवार से रांची में खेला जाना है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन का मैदान इसकी मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तीसरे टेस्ट मैच से पहले जहां भारतीय टीम ने गुरुवार को अभ्यास में जमकर पसीना बहाया तो बड़ी मात्रा में फैन्स अपने चहते खिलाड़ियों का प्रैक्टिस सेशन भी देखने आए। फैंस और मीडिया की निगाहें अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेटर्स महेंद्र सिंह धोनी को तलाश रही थी। भले ही माही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि वह भारतीय टीम से मिलने यहां जरूर आएंगे और सभी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर एमएस धोनी हैं कहां? क्या वह मैच देखने यहां आएंगे?

 

Ms Dhoni is all set to attend the third and last test match between india and South Africa in Ranchi
रांची स्टेडियम - फोटो : social media

अब उन सभी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट्स की माने तो कल से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में धोनी स्टेडियम पहुंचने वाले हैं। इस बात की पुष्टि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन व उनके कोच ने भी की है। दरअसल, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने महेंद्र सिंह धोनी को तीसरे टेस्ट मैच में आने का आमंत्रण भेजा था, जिसे धोनी ने स्वीकार किया है। ऐसे में धोनी के स्टेडियम आने से इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है की मैदान में दर्शकों की संख्या में काफी इजाफा होगा।

Ms Dhoni is all set to attend the third and last test match between india and South Africa in Ranchi
रांची टेस्ट के लिए टिकट खरीदते दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे भी JSCA इस मैच के लिए बिकने वाली टिकटों से नाखुश है। मैच के दो दिन पहले तक 39 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम की सिर्फ 1500 टिकट ही बिक पाई थी।गौरतलब है कि टीम इंडिया के आईसीसी विश्वकप 2019 से बाहर होने के बाद से धोनी ने क्रिकेट से किनारा कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने की बजाय अपनी बटालियन के साथ आर्मी ट्रेनिंग के लिए जाना उचित समझा था। कई क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों का मानना है कि अब शायद ही धोनी वापस आए वो किसी भी समय संन्यास का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni is all set to attend the third and last test match between india and South Africa in Ranchi
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने जा रहे सौरभ गांगुली ने भी हाल ही यह कहा, 'जब मैं सिलेक्टर्स से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं भी इस सवाल का जवाब उनसे मांगूगा कि वह धोनी को लेकर क्या सोच रहे हैं।' 24 अक्टूबर को भारतीय चयनकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed