फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni is a clever captain in indian conditions says kevin pietersen

'कैप्टन कूल' धोनी का दीवाना है यह अंग्रेज खिलाड़ी

Fri, 03 May 2013 05:04 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni is a clever captain in indian conditions says kevin pietersen

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। धोनी की कप्तानी की बदौलत ही भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता।

विज्ञापन


धोनी की इस काबिलियत के दीवाने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन भी हैं।

आईपीएल के छठे सत्र से अपने घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए पीटरसन मानते हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स एक बेहतरीन टीम है और उससे भी बड़ी बात यह है कि उसके पास धोनी जैसा जबरदस्त कप्तान है जो किसी भी परिस्थिति में अपनी टीम को जिताने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन


पीटरसन ने साथ ही कहा कि चेन्नई के पास माइकल हसी जैसा चैंपियन बल्लेबाज है। यही कारण है कि चेन्नई की टीम मौजूदा सत्र में इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और लीग चरण में चोटी पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल की अपनी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रदर्शन के लिए पीटरसन ने कहा कि दिल्ली की शुरुआत धीमी रही और उसे अपने कई खिलाड़ियों की चोटों के कारण प्रभावित होना पड़ा।


आईपीएल में कई टीमों के अपने कप्तानों को बदले जाने के सवाल पर पीटरसन ने दिल्ली के कप्तान माहेला जयवर्द्धने का हवाला देते हुए कहा कि माहेला दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं और वह टीम में स्थिरता लाते हैं। टीम की लय को बनाए रखने के लिए स्थायित्व का होना जरूरी है।

दिल्ली के स्पिन कोच पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद के संबंध में पीटरसन ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि उन्होंने भारतीय खिलाडियों को ज्यादा टिप्स नहीं दिए होंगे जिससे आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को कोई नुकसान पहुंचे।

भारत को अपना दूसरा घर बताने वाले पीटरसन ने इस बात पर अफसोस जताया कि इंग्लैंड के ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed