फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni files criminal case against his ex business partner over 15 crore rupees dispute

MS Dhoni Case: धोनी को दोस्त ने दिया धोखा; 15 करोड़ रुपये के नुकसान पर थाला ने की शिकायत, जानें पूरा मामला

Fri, 05 Jan 2024 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 04:48 PM IST
सार

धोनी ने अपने दो साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके दोनों बिजनेस पार्टनर ने उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया और 15 करोड़ रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
MS Dhoni files criminal case against his ex business partner over 15 crore rupees dispute
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बड़ा धोखा हुआ है। यह धोखा उनके पुराने साथियों ने किया है और धोनी के 15 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोनी ने शिकायत में लिखा है कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन


धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है। दिवाकर ने कथित तौर पर विश्व स्तर पर एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौता किया था। हालांकि, दिवाकर समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर पाए। समझौते की शर्तों के अनुसार अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ साझा करने के लिए बाध्य था, जबकि ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन


धोनी की तरफ से इस समझौते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए गए। हालांकि, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी की तरफ से लगातार समझौते में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों की अवहेलना की गई। इश वजह से धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार पत्र रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण धोनी को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। धोनी के दोस्त सिमंत लोहानी, जिन्हें चित्तू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अर्का स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार किया।


एमएस धोनी हाल ही में दुबई में अपना नया साल बिताने के बाद घर लौटे हैं। धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का स्वागत करते नजर आए। इस दौरान भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी धोनी के साथ नजर आए। धोनी ने दुबई में अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस भी मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed