फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni daughter Ziva gets first brand endorsement at age of 5 with daddy Ms dhoni, Watch video

पांच साल की उम्र में जीवा को मिला पहला विज्ञापन, पापा धोनी के साथ जुगलबंदी

Tue, 05 Jan 2021 06:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni daughter Ziva gets first brand endorsement at age of 5 with daddy Ms dhoni, Watch video
जीवा धोनी, एम एस धोनी - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी अभी सिर्फ पांच साल की हैं। मगर उन्होंने अभी से ही कमर्शल विज्ञापन की शूटिंग की शुरुआत कर दी है। जीवा अब एक विज्ञापन में पापा धोनी के साथ नजर आएंगी। 

विज्ञापन


पिता-बेटी की यह जोड़ी ने एक बिस्किट कंपनी के प्रमोशन के लिए शूट किए गए विज्ञापन में दिखाई देगी। कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी और जीवा की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘देखो, खेल के लिए मैदान में किसने एंट्री की है। 2021 में थोड़ी मस्ती के लिए... के साथ जुड़े रहिए।’ 
विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने एमएस धोनी और जीवा को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया है। बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा विज्ञापन के माध्यम से आता है। वह अभी भी एक दर्जन से ज्यादा ब्रैंड के लिए प्रमोशन करते हैं। उन्होंने अपनी अगली डील जीवा के साथ साइन की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed