फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni brilliant stumping of upul tharanga was the turning point of third odi

Video: धोनी ने बिजली की रफ्तार से तेज स्टंपिंग करके पलट दी बाजी

Mon, 18 Dec 2017 10:11 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni brilliant stumping of upul tharanga was the turning point of third odi
एमएस धोनी - फोटो : twitter

इसमें कोई झिझक नहीं कि एमएस धोनी विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं। 36 की उम्र में भी टीम इंडिया के विकेटकीपर धोनी की फुर्ती देखते बनती है। उनके स्टंपिंग करने का अंदाज बेहद निराला है, जिससे युवाओं को सीखने को मिलता है कि वो किस प्रकार बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं।

विज्ञापन


धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विशाखापट्टनम में रविवार को संपन्न तीसरे वन-डे में एक बार फिर साबित किया कि बल्लेबाज की छोटी गलती उसे भारी पड़ना तय है। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज उपुल थरंगा निर्णायक मैच में कुलदीप यादव की गेंद पर धोनी का शिकार बने।
विज्ञापन


12 चौको और तीन छक्को की मदद से 95 रन बनाकर खेल रहे थरंगा चाइनामैन की गेंद पर बीट हुए। बाएं हाथ के बल्लेबाज को अपना पैर क्रीज के अंदर ले जाने में जरा भी समय नहीं लगा था, लेकिन धोनी तो धोनी हैं, उन्होंने तुरंत गिल्लियां बिखेर दी और श्रीलंकाई बल्लेबाज को शतक पूरा करने से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

टीम इंडिया ने आसानी से किया सीरीज पर कब्ज़ा

ms dhoni brilliant stumping of upul tharanga was the turning point of third odi
शिखर धवन - फोटो : File

धोनी की इस स्टंपिंग ने बाजी पलट दी और देखते ही देखते श्रीलंका की पूरी टीम 215 रन पर सिमट गई। इसके बाद शिखर धवन (100*) और श्रेयस अय्यर (65) की बेहतरीन पारियों की मदद से टीम इंडिया ने मैच 8 विकेट से जीता और सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

धोनी की स्टंपिंग मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई, क्योंकि श्रीलंका का स्कोर 160 रन पर दो विकेट था। इसके बाद 55 रन के अंतराल में मेहमान टीम ने सात विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed