फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni birthday CSK captain net worth multi crore businesses all you need to know

MS Dhoni Birthday: 42 साल के हुए चेन्नई के कप्तान धोनी, 1000 करोड़ से ज्यादा है 'रांची के राजकुमार' की नेटवर्थ

Fri, 07 Jul 2023 10:19 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Jul 2023 10:19 AM IST
सार

Birthday MS Dhoni : धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

विज्ञापन
MS Dhoni birthday CSK captain net worth multi crore businesses all you need to know
MS DHONI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गए। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।
विज्ञापन


धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। आईपीएल के पहले सीजन में सबसे खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1040 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

MS Dhoni birthday CSK captain net worth multi crore businesses all you need to know
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
सलाना करीब 50 करोड़ कमाते हैं धोनी
माना जा रहा है कि धोनी हर महीने चार करोड़ रुपये कमाते हैं। वह साल भर में करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह दो बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी है। अगर वह अगले साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।

फुटबॉल टीम में भी है धोनी का शेयर
भारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी न केवल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि फिटनेस उद्योग में भी कदम रखा है। वह पूरे देश में 200 से अधिक जिमों का मालिक है, जो स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत संचालित होते हैं। धोनी का फुटबॉल से काफी गहरा रिश्ता है। उनका शेयर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नईयन एफसी में भी है।

MS Dhoni birthday CSK captain net worth multi crore businesses all you need to know
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
रेसिंग टीम में भी लगाया है पैसा
धोनी को बाइक्स से गहरा लगाव है, जो उनके शानदार कलेक्शन से साफ पता चलता है। प्रतिष्ठित सुपरस्पोर्ट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में एक रेसिंग टीम का उनका स्वामित्व इस बात को और ज्यादा मजबूत करता है। यह साझेदारी किसी और के साथ नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन के साथ बनी है। सेवन को फरवरी 2016 में लॉन्च किया गया था और धोनी से ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए संपर्क किया गया था। वह न केवल ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं, बल्कि वह इसके फुटवियर प्रोडक्ट के भी मालिक हैं। इसके अलावा धोनी फिल्मों में भी हाथ आजमा आ रहा है। उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी 'धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed