{"_id":"5d2460f88ebc3e6cfe43aa8e","slug":"ms-dhoni-becomes-2nd-indian-to-play-350-odi-international-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उतरते ही धोनी ने हासिल किया खास मुकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उतरते ही धोनी ने हासिल किया खास मुकाम
Wed, 10 Jul 2019 02:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी-विराट कोहली
- फोटो : social Media
12वें वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मंगलवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और टीम इंडिया को गेंदबाजी के लिए बुलाया है। वहीं धोनी ने मैच में उतरने के साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन
विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 350 एकदिवसीय मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें एवं भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने अपने एकदिवसीय करिअर में 50 की औसत से 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, शाहिद अफरीदी, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग, वसीम अकरम और मुथैया मुरलीधरन 350 से अधिक एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा एकदिवसीय मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 463 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन