फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni: Batsmen who got out at zero the least number of times in T20i see list

MS Dhoni: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे कम बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम

Mon, 29 Jul 2024 06:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Jul 2024 06:55 PM IST
सार

यहां हम उन खिलाड़ियों के विषय में चर्चा करेंगे जो सबसे कम बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
MS Dhoni: Batsmen who got out at zero the least number of times in T20i see list
धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

क्रिकेट के खेल में एक रिकॉर्ड ऐसा होता है जिससे हर बल्लेबाज बचने की कोशिश करता है। हम यहां बात कर रहे हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने की। हालांकि, आज हम आपको इससे इतर कुछ बताएंगे। यहां हम उन खिलाड़ियों के विषय में चर्चा करेंगे जो सबसे कम बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ना इस लिस्ट में शीर्ष पर है। उन्होंने अपने करियर के दौरान भारत के लिए कुल 98 टी20 मैच खेले। इनकी 85 पारियों में धोनी ने 1617 रन बनाए। अपने पूरे करियर में वह सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंजलो मैथ्यूज
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ एक बार शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने अब तक टीम के लिए 90 मुकाबले खेले हैं। इनमें दिग्गज ने 1416 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

मैक्स ओ दाउद
नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ दाउद टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में एक भी बार शू्न्य पर आउट नहीं हुए हैं। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 70 टी20 मैचों में 1853 रन बनाए हैं।

मैथ्यू वेड
ऑस्ट्रेलिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी एक बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 92 मैचों में तीन अर्धशतकों की मदद से 1202 रन बनाए।

हेमिल्टन मसाकाद्जा
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर जिम्बाब्वे के शीर्ष बल्लेबाज हेमिल्टन मसाकाद्जा की भी नाम शामिल है। 40 वर्षीय बल्लेबाज एक बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। 66 मैचों में मसाकाद्जा ने 1662 रन बनाए हैं।

मार्लोन सैम्यूल्स
वेस्टइंडीज के दिग्गज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मार्लोन सैम्यू्ल्स एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए। उन्होंने अपने करियर में कुल 67 मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 1611 रन बनाए। 

दिनेश चंडीमल
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चंडीमल एक बार भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट नहीं हुए हैं। उन्होंने 68 मैचों की 61 पारियों में 1062 रन बनाए हैं।

असद वाला
पापुआ न्यू गिनी के दिग्गज बल्लेबाज असद वाला सिर्फ एक बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने 63 टी20 मैचों में 1274 रन बनाए हैं।

दिपेंद्र सिंह एरी
नेपाल के मध्य क्रम के बल्लेबाज दिपेंद्र सिंह एरी एक बार भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने नेपाल के लिए 67 मैचों की 59 पारियों में एक शतक और नौ अर्धशतकों की मदद से 1658 रन बनाए हैं।

शोएब मलिक
इस लिस्ट में आखिरी नाम पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक का दर्ज है। वह दो बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। उन्होंने 124 मैचों में 2435 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed