फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni and ravi shastri are very serious about mohali pich

कप्तान और कोच की मंत्रणा के बाद पिच की काटी गई घास

Sun, 27 Mar 2016 02:53 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, मोहाली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 27 Mar 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni and ravi shastri are very serious about mohali pich
- फोटो : getty

मोहाली में होने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोई गलती नहीं करना चाहते, उन्होंने पिच का मिजाज भी बदलवाया। 

विज्ञापन


नेट प्रैक्टिस के बाद आईएस बिंद्रा स्टेडियम की पिच से जैसे ही कवर हटा टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दोनों के चेहरे पर चिंता के भाव साफ दिखाई दिए। इसके बाद दोनों साथ हो लिए। दोनों के बीच लंबी बातचीत चली और कुछ ही पलों में क्यूरेटर दलजीत सिंह भी दोनों के साथ थे।
विज्ञापन


तीनों के बीच लंबी मंत्रणा के थोड़ी ही देर बाद दलजीत सिंह ने ग्राउंड स्टाफ को घास काटने वाली मशीन लेकर आने को कहा। देखते ही देखते पिच पर घास काटने वाली मशीन को दौड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जब पिच से कवर हटाया गया तो बगल में मौजूद शुक्रवार को आस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के मैच में प्रयोग में लाई गई पिच में कोई अंतर नजर नहीं आ रहा था। दोनों पर ही बराबर की घास लग रही थी। उस मुकाबले में पिच ने बल्लेबाजों का जमकर साथ दिया।

शायद यही वजह रही कि शास्त्री और धोनी को पिच पर घास रास नहीं आई या फिर दोनों उस तरह की पिच नहीं चाहते हैं जो सिर्फ बल्लेबाजों के लिए मददगार हो।

पिच पर घास हटाने का मतलब है कि स्पिनरों को भी मदद मिले। कोई बड़ी बात नहीं होगी कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले कल के मुकाबले में पिछले तीन मुकाबलों की तरह नहीं लेकिन टर्न जरूर दिखाई पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed