{"_id":"69ec99bf8c002c94e70f8f2e","slug":"most-sixes-in-ipl-history-virat-kohli-reaches-300-sixes-rohit-sharma-position-full-list-all-stats-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Most Sixes In IPL: विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के, रोहित इस स्थान पर मौजूद; लिस्ट में कौन है सबसे आगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Most Sixes In IPL: विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के, रोहित इस स्थान पर मौजूद; लिस्ट में कौन है सबसे आगे?
Sat, 25 Apr 2026 04:09 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:09 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपनी पारी के दौरान स्टार बल्लेबाज ने चार छक्के लगाए और आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा छू लिया। वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
रोहित-गेल की लिस्ट में शामिल हुए कोहली
गुजरात के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली ने 184.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 81 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में 300 छक्कों का आंकड़ा रोहित शर्मा और क्रिस गेल छू चुके हैं। क्रिस गेल इस मामले में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 142 मुकाबलों में 357 छक्के ठोके। वहीं, रोहित शर्मा अब तक खेले 276 मैचों में 310 छक्के ठोक चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | मैच | रन | स्ट्राइक रेट | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|
| क्रिस गेल | 142 | 4965 | 148.96 | 404 | 357 |
| रोहित शर्मा | 276 | 7183 | 132.60 | 653 | 310 |
| विराट कोहली | 274 | 8989 | 133.76 | 807 | 303 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 278 | 5439 | 137.45 | 375 | 264 |
| एबी डिविलियर्स | 184 | 5162 | 151.68 | 413 | 251 |
| डेविड वॉर्नर | 184 | 6565 | 139.77 | 663 | 236 |
| संजू सैमसन | 184 | 4997 | 140.87 | 410 | 234 |
| आंद्रे रसेल | 140 | 2651 | 174.17 | 186 | 223 |
| कीरोन पोलार्ड | 189 | 3412 | 147.32 | 218 | 223 |
| केएल राहुल | 152 | 5433 | 137.02 | 473 | 218 |
विराट कोहली
- फोटो : ANI
ऑरेंज कैप पर कोहली का कब्जा
गुजरात के खिलाफ सर्वाधिक रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दम पर किंग कोहली आईपीएल 2026 के शीर्ष स्कोरर भी बन गए। अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली। कोहली के सात मैचों में 328 रन हो गए हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा सात मुकाबलों में में 323 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन सात मैचों में 320 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।