फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most Centuries in Test as Captain Steve Smith Hundrend vs Sri Lanka Records and Stats AUS vs SL 1st Test

Most 100s As Captain: टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों में शीर्ष-4 में स्मिथ, औसत सबसे बेहतर

Thu, 30 Jan 2025 01:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 01:45 PM IST
सार

बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ के नाम है। उन्होंने 25 शतक लगाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं।

विज्ञापन
Most Centuries in Test as Captain Steve Smith Hundrend vs Sri Lanka Records and Stats AUS vs SL 1st Test
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल श्रीलंका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ कर रहे हैं। स्मिथ ने गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में ही शतक जड़ दिया। उन्होंने 251 गेंद में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 141 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 35वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने ब्रायन लारा, जयवर्धने, सुनील गावस्कर और यूनिस खान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। बतौर टेस्ट कप्तान यह स्मिथ का 16वां शतक था। वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। हालांकि, उनका औसत शीर्ष तीन बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन

 

बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा शतक
बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ के नाम है। उन्होंने 25 शतक लगाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। विराट ने बतौर टेस्ट कप्तान 20 शतक लगाए। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट में 19 शतक लगाए थे। हालांकि, टेस्ट में बतौर कप्तान 10 या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन औसत स्मिथ का है। उन्होंने 67.93 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, बतौर कप्तान सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी औसत रखने वालों (10 से ज्यादा शतक) में ब्रायन लारा 57.84 की औसत के साथ दूसरे, ग्रेग चैपल 55.38 की औसत के साथ तीसरे और विराट कोहली 54.80 की औसत के साथ चौथे नंबर पर हैं।

बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक
कप्तान शतक
ग्रीम स्मिथ 25
विराट कोहली 20
रिकी पोंटिंग 19
स्टीव स्मिथ 16*
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक
एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक के मामले में भी स्मिथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पांच की लिस्ट में फैब-4 का जलवा है। रोहित शर्मा इसमें एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक विराट कोहली के नाम है। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों प्रारूपों को मिलाकर 610 पारियों में 81 शतक लगाए हैं। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 468 पारियों में 52 शतक के साथ दूसरे,  रोहित शर्मा 524 पारियों में 48 शतक के साथ तीसरे और स्टीव स्मिथ 409 पारियों में 47 शतक के साथ चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन 433 पारियों में 46 शतक के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
 
एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक
खिलाड़ी पारी 100s
विराट कोहली 610 81
जो रूट 468 52
रोहित शर्मा 524 48
स्टीव स्मिथ 409 47
केन विलियम्सन 433 46
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ियों में शामिल स्टीव स्मिथ
स्मिथ के नाम फिलहाल 10,140 रन हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे रिकी पोंटिंग (13,378 रन), एलेन बॉर्डर (11,174 रन) और स्टीव वॉ (10,927 रन) हैं। 10 हजार या इससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में स्मिथ का औसत सिर्फ कुमार संगकारा से खराब है। संगकारा ने 233 टेस्ट पारियों में 12,400 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 57.41 का रहा था और 38 शतक लगाए थे। वहीं, स्मिथ ने अब तक 205 टेस्ट पारियों में 56.33 की औसत से 10140 रन बनाए हैं। उनके नाम 35 शतक हैं। जैक कैलिस 280 पारियों में 13289 रन और 55.37 की औसत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, सचिन तेंदुलकर 329 पारियों में 15921 रन और 53.79 की औसत के साथ चौथे स्थान पर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 10000 रन)
खिलाड़ी पारी रन औसत 100s
कुमार संगकारा 233 12400 57.41 38
स्टीव स्मिथ 205 10140 56.43 35
जैक कैलिस 280 13289 55.37 45
सचिन तेंदुलकर 329 15921 53.79 51
ब्रायन लारा 232 11953 52.89 34
राहुल द्रविड़ 286 13288 52.31 36
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed