फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Morkel on Abhishek vs Shaheen Battle in IND vs PAK Asia Cup Final: "Both Won’t Step Back"

IND vs PAK Final: 'अभिषेक पीछे नहीं हटेंगे', एशिया कप फाइनल में शर्मा बनाम शाहीन की टक्कर पर मोर्कल का बयान

Sat, 27 Sep 2025 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Sep 2025 03:12 PM IST
सार

मोर्कल ने कहा कि वह इस भिड़ंत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है, जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे।'

विज्ञापन
Morkel on Abhishek vs Shaheen Battle in IND vs PAK Asia Cup Final: "Both Won’t Step Back"
शाहीन अफरीदी और अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रविवार को खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा है कि इस मैच में सबसे रोमांचक मुकाबला भारत के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बीच होगा।
विज्ञापन

मोर्कल ने जताई बड़ी उम्मीद
मोर्कल ने कहा कि वह इस भिड़ंत को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'शाहीन निश्चित रूप से एक आक्रामक गेंदबाज है, जो आपको पटखनी देने की कोशिश करेगा और अभिषेक भी पीछे नहीं हटेंगे। मुझे लगता है कि अब तक जब भी ये दोनों आमने-सामने आए हैं तो हम सभी क्रिकेट समर्थक और प्रशंसक अपनी सीटों से चिपके रहे हैं और यह खेल के लिए बहुत अच्छा है।' मोर्कल ने स्पष्ट किया कि रविवार को फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को इन दोनों के बीच एक हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोर्कल का शाहीन से पुराना नाता
बता दें कि मोर्कल पहले पाकिस्तान टीम के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्हें शाहीन शाह अफरीदी जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज को कोचिंग देने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, 'मैंने शाहीन को करीब से देखा है। वह सिर्फ एक बेहतरीन गेंदबाज नहीं, बल्कि बेहद आक्रामक और स्मार्ट खिलाड़ी है। वह हमेशा आपको परखने और आउट करने के मौके तलाशता है।'
विज्ञापन

अभिषेक का शानदार फॉर्म
25 वर्षीय अभिषेक शर्मा मौजूदा एशिया कप में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए छह मैचों में धुआंधार बल्लेबाजी की है। अभिषेक के नाम लगातार तीन अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों लीग मैचों में शाहीन शाह अफरीदी को निशाना बनाया था। अभिषेक एशिया कप टी20 में 300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं।

मोर्कल ने कहा, 'अभिषेक अपनी आक्रामक मानसिकता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने दिखाया है कि वह किसी भी गेंदबाज के सामने टिक सकते हैं और रन बना सकते हैं। फाइनल में भी उनका यही अंदाज देखने को मिलेगा।'

शाहीन बनाम अभिषेक
14 सितंबर को खेले गए मैच में अभिषेक ने शाहीन पर फुलटॉस पर सीधा चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की थी। वहीं, 21 सितंबर को उन्होंने शाहीन की गेंद पर स्क्वायर के पीछे शानदार हुक शॉट खेलकर छक्का जड़ा। मोर्कल ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हां, तो चलिए रविवार तक इसका इंतजार करते हैं और इस टक्कर का आनंद लेते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed