फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   more bookies held in all over india

देशभर में छापेमारी जारी, कई और सटोरिये गिरफ्तार

Mon, 27 May 2013 09:04 PM IST
Updated Mon, 27 May 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
more bookies held in all over india

आईपीएल में सटोरियों के गिरफ्तार होने का सिलसिला टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी जारी है। आज भी देश भर से कई सट्टेबाजों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में मुंबई अपराध शाखा ने सोमवार को दो और सटोरिये को गिरफ्तार किया जिसने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान में अपने साथियों के संपर्क में था।

दिनेश शर्मा और किशोर पबलानी नाम के इस दोनों सटोरिये को बाद में मेट्रोपोलिटन मैजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को एक जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कानपुर में भी रविवार रात छापा मारकर पुलिस ने कई सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली पुलिस की सूचना पर गोवा से भी छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया गया जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। देश के अन्य भागों से भी कई सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चेन्नई में पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले संजय कुमार बाफना के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। राजस्थान के तीन क्रिकेटरों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही 17 मई को चेन्नई पुलिस ने छह बुकीज को गिरफ्तार किया और उनके पास से 14 लाख रुपये बरामद भी किया। कोयंबटूर और त्रिपुर से भी सट्टेबाजों को गिरफ्त में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed