फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Monty Panesar says Trouble for India if kuldeep yadav and yuzvendra chahal have bad day in tandem 

'कुलदीप-चहल नहीं चले तो बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें'

Mon, 01 Jul 2019 07:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 01 Jul 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Monty Panesar says Trouble for India if kuldeep yadav and yuzvendra chahal have bad day in tandem 
कुलदीप, चहल - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए विश्व कप मुकाबले में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विकेट निकालने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर का मानना है कि अगर कुलदीप और चहल दोनों एक साथ किसी मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे तो भारत की मुश्किलें बढ़ सकती है।

विज्ञापन


इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने दोनों स्पिनर्स के 20 ओवर से 160 रन बटोरे। चहल ज्यादा महंगे साबित हुए जिन्होंने 10 ओवर में बिना किसी सफलता के 88 रन लुटाए। यह विश्व कप में किसी भी भारतीय का सबसे खराब गेंदबाजी आंकड़ा है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 31 रन से हार गई। पनेसर ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, 'मुझे लगता है कि उनके लिए कोई मैच बुरा हो सकता है। इससे पता चलता है कि दोनों जब एक साथ अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं तब भारत के लिए स्थिति मुश्किल हो जाएगी।'

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट में 167 विकेट लेने वाले पनेसर ने कहा, 'भारत को अच्छा करने के लिए यह जरूरी है कि दोनों में से कम से कम एक स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करे। अगर दोनों अच्छा प्रदर्शन करते है तो यह शानदार होगा लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा नहीं हो सका और शुरू से ही बल्लेबाज उन पर हावी हो गए।'

पनेसर ने कहा कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉय और बेयरस्टा ने बेखौफ बल्लेबाजी से भारतीय स्पिनर्स की लय बिगाड़ दी। इंग्लैंड को 2012 में भारत ने टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पनेसर ने कहा, 'बेयरस्टो और रॉय बेखौफ होकर खेले। उन्होंने फ्लाइटेड गेंद का सामना आगे बढ़कर किया। वह फ्लाइट से डरे नहीं और उन्होंने बड़े शाट लगाए।'

पनेसर ने कहा कि छोटी बाउंड्री और रिवर्स स्वीप को सही तरीके से खेलना इंग्लैंड के पक्ष में गया। उन्होंने कहा, 'एक स्पिनर के तौर पर मैं यह समझ सकता हूं कि यह मुश्किल है। बाद में स्टोक्स ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। एक बार जब आपकी गेंद पर रन बन जाते हैं तो आप सोचने लगते है कि क्या करूं, आप रॉय मांगने के लिए कप्तान के पास जाते हैं। इससे आपकी लय बिगड़ती है। ऐसे में बल्लेबाज आप पर हावी हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed