फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj said how to take australian wickets, also revealed about the pitch conditions

सिराज ने बताया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट करने का तरीका, पिच के बारे में भी किया खुलासा

Mon, 28 Dec 2020 08:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Dec 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Siraj said how to take australian wickets, also revealed about the pitch conditions
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मेलबर्न में चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अजिंक्य रहाणे की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार बन गई है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के पास दो रनों की बढ़त है उसने अपने छह विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों की कोशिश आखिरी चार खिलाड़ियों को जल्दी से आउट कर आसान कम के स्कोर पर रोकना चाहेगी।

विज्ञापन


उधर तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पिच और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट करने के तरीके पर बात की। सिराज ने सोमवार को कहा कि एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट मैदान) की पिच धीमी हो गई है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट करने के लिए गेंद को लगातार एक जगह टप्पा खिलाना होगा।
विज्ञापन


पिच से नहीं मिल रही मदद 
तेज गेंदबाज उमेश यादव के चोटिल होने के बावजूद भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को 133 रन तक पवेलियन भेज दिया। सिराज ने मैच के बाद ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘पहले दिन पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिली लेकिन आज वह काफी धीमा हो गई है। अब ज्यादा मदद नहीं मिल रही और स्विंग भी नहीं हो रही है। सफलता के लिए जरूरी है कि धैर्य बनाए रखें और लगातार एक जगह गेंद फेंके।’
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह ने दिया विशेष ज्ञान 
सिराज के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें समझाया कि सपाट पिच पर विकेट हासिल करने का एकमात्र तरीका बहुत सारे डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाना है। हैदराबाद के 26 साल के इस गेंदबाज ने कहा, ‘जस्सी भाई (बुमराह) ने मुझसे कहा कि कुछ अलग करने की कोशिश मत करो। एक दिशा में गेंद फेंकों और डॉट गेंदों के साथ दबाव बनाते रहो, हर गेंद पर ध्यान बनाए रखना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed