फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed siraj enters in expensive club of bowling department

टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 'महंगे' क्लब में हुए शामिल

Tue, 26 Dec 2017 08:30 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
mohammed siraj enters in expensive club of bowling department
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में 45 रन देकर एक विकेट लिया। इसी के साथ सिराज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, अपने करियर के शुरुआती दो टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के मामले में सिराज टीम इंडिया की तरफ से नंबर-1 बन गए हैं।

विज्ञापन


जी हां, सिराज ने दो टी20 इंटरनेशनल में कुल 98 रन लुटाए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने पहले टी20 मैच में 53 रन खर्च किए थे। सिराज ने इस 'महंगे' क्लब में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था। नेहरा ने पहले दो मैचों में 96 रन लुटाए थे।
विज्ञापन


वैसे वर्ल्ड लेवल पर देखा जाए तो सिराज तीसरे स्थान पर हैं। टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती दो मैचों में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड बैरी मैकार्थी के नाम दर्ज हैं। मैकार्थी ने 102 रन खर्च किए थे। इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने करियर के पहले दो टी20 में 101 दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया ने अजय रहते हुए साल का अंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed