{"_id":"6321992c9d5a253dee485076","slug":"mohammed-siraj-dream-debut-in-county-cricket-take-fifer-against-somerset","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Siraj Video: काउंटी डेब्यू में सिराज का कमाल, पाकिस्तान के इमाम सहित पांच बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Siraj Video: काउंटी डेब्यू में सिराज का कमाल, पाकिस्तान के इमाम सहित पांच बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
Wed, 14 Sep 2022 02:34 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:34 PM IST
सार
वारविकशायर के लिए अपने डेब्यू मैच में ही मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 85 रन देकर पांच विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के इमाम उल हक को भी महज पांच रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काउंटी क्रिकेट में अपने पहले ही मैच में तहलका मचा दिया है। वारविकशायर के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए सिराज ने समरसेट के खिलाफ पांच विकेट झटके। इस मैच में समरसेट और वारविकशायर दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। इससे बचने के लिए दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर रन बनाने का दबाव है। इसी दबाव की वजह से दोनों टीमों के बल्लेबाज रन बनाने में विफल रहे हैं। पिच से भी गेंदबाजों को मदद मिल रही है और सिराज ने इसका बखूबी फायदा उठाया।
इस मैच में समरसेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन सिराज के तूफान के आगे उनके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने पहले इमाम उल हक को आउट किया फिर बार्टलेट को भी पवेलियन भेजा। अगली ही गेंद पर उन्होंने जेम्स रेव को भी आउट कर दिया। अपने अगले स्पेल में उन्होंने ग्रेगोरी और डेवी को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए।
विज्ञापन
समरसेट की टीम ने ग्रेगोरी के 60 और साजिद खान के 53 रनों की बदौलत 219 रन बनाए। इसके जवाब में वारविकशायर के सैम ने 67 और रोड्स ने 38 रन की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 196 रन तक पहुंचाया। समरसेट के ब्रूक्स ने चार विकेट लिए। वहीं, डेवी, ग्रोगरी और एलड्रिड्गे को दो-दो विकेट मिले। पहली पारी में समरसेट ने 23 रन की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में भी सिराज की अच्छी शुरुआत
दूसरी पारी में भी मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत की है और दो ओवर की गेंदबाजी में ही अपनी टीम को एक सफलता दिला दी है। उन्होंने इस बार इमाम उल हक को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपने पहले ही ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद जयंत यादव ने एलड्रिड्गे को आउट किया। दो दिन का खेल खत्म होने के बाद समरसेट के पास 36 रन की बढ़त है, जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए हैं। सिराज इस मैच में अब तक छह विकेट ले चुके हैं।

Mohammed Siraj finishes with figures of 24-6-82-5 as Warwickshire bowl Somerset out for 219. #LVCountyChamp pic.twitter.com/jneZp5ZcDj
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) September 13, 2022