फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami shares a heartfelt message after cleane chit

क्लीन चिट मिलने के बाद भावुक हुए मोहम्मद शमी, फैन्स से बांटा अपना दर्द

Fri, 23 Mar 2018 06:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami shares a heartfelt message after cleane chit
मोहम्मद शमी

बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने एक भावुक कर देने वाला ट्वीट किया है। शमी ने ट्वीट के जरिए लिखा, 'मैं तहे दिल से आप सब दोस्तों का आभारी हूं कि आपने अपना भरोसा मुझ पर बनाये रखा। विपरीत घड़ी में आपने अपना प्यार और साथ दिया । देश के लिए....आपके लिए खेलता था.... खेलता रहूँगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन



गौरतलब है कि बीसीसीआई ने शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने शमी को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-बी में शामिल कर लिया है। यह फैसला शमी के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी राहत की सांस लेकर आया है। इसके साथ ही अब वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से भी खेलते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Mohammed Shami shares a heartfelt message after cleane chit
mohammed shami

इससे पहले पत्नी हसीन जहां द्वारा शमी पर लगाए गए आरोपों के मामले में बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट जांच कर रही थी। यूनिट के अध्यक्ष नीरज कुमार ने इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट प्रशासकों की समिति (सीओए) को सौंपी थी। इस रिपोर्ट में शमी पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों को एंटी करप्शन यूनिट ने बेबुनियाद ठहरा दिया था।

बता दें कि शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कोलकाता पुलिस में शमी के खिलाफ आईपीसी 498ए (अत्याचार), 323, 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 328 (जहर खुरानी), 34 (कॉमन इंटेंशन) जैसी गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई हुई है। हालांकि, इन सब मामले में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed