फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami says I don't have any ego, I can bowl with new ball or at death

IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह की वापसी से खुश हैं शमी, कहा- मेरे अंदर अहंकार नहीं, कहीं भी गेंदबाजी के लिए तैयार

Thu, 31 Aug 2023 04:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पालेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पालेकल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे सीरीज में नई गेंद से गेंदबाजी की थी। भारत के तीनों तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं। ऐसे में कप्तान रोहित के लिए पावरप्ले में अपने शुरुआती दो गेंदबाजों का चुनाव करना मुश्किल होगा।
 

विज्ञापन
Mohammed Shami says I don't have any ego, I can bowl with new ball or at death
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को वनडे क्रिकेट में नई गेंद की बजाय पुरानी कूकाबूरा से भी गेंदबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है और उनका कहना है कि वह टीम की जरूरत के अनुसार ढलने को तैयार हैं और उनमें कोई अहंकार नहीं है। एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ देखना यह होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को उनके साथ नई गेंद कौन संभालेगा ।
विज्ञापन


बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी और मोहम्मद सिराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में वनडे सीरीज में नई गेंद से गेंदबाजी की थी। भारत के तीनों तेज गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं। ऐसे में कप्तान रोहित के लिए पावरप्ले में अपने शुरुआती दो गेंदबाजों का चुनाव करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


शमी ने एशिया कप से पहले एक स्पोटर्स चैनल से कहा ,‘‘मुझे नयी गेंद या पुरानी गेंद से गेंदबाजी करने में कोई हिचक नहीं है। मुझमें इस तरह का कोई अहंकार नहीं है। हम तीनों (बुमराह, शमी और सिराज) अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और यह टीम प्रबंधन पर निर्भर करता है कि वह किसे उतारना चाहता है ।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा ,‘‘अगर मुझे नयी गेंद दी जाती है या जब भी गेंदबाजी करने को कहा जाता है तो मैं हमेशा तैयार हूं।’’

उन्होंने कहा ,‘‘सफेद और लाल गेंद को लेकर काफी बात की जाती है। लेकिन अगर सटीक गेंदबाजी करते हैं तो किसी भी प्रारूप में कोई दिक्कत नहीं है। मेरा एक ही लक्ष्य है कि मैदान पर अपना शत प्रतिशत देना है। अगर ऐसा कर सके तो नतीजे खुद ब खुद मिलेंगे।’’


उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले बुमराह की वापसी से टीम का मनोबल बढ़ेगा। शमी ने कहा ‘‘जस्सी (बुमराह) लंबे समय से नहीं खेल रहा था। हमें उसकी कमी खली। उसकी वापसी से हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है। वह फिट दिख रहा है और अच्छा खेल रहा है। उम्मीद है कि एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा होगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed