{"_id":"5fe2250f8ebc3e3eac38fa07","slug":"mohammed-shami-advised-six-weeks-rest-to-fly-out-to-india-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमी को छह सप्ताह आराम की सलाह, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना संदिग्ध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी को छह सप्ताह आराम की सलाह, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना संदिग्ध
Wed, 23 Dec 2020 08:31 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पूरी श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। वहीं कलाई में फ्रैक्चर की वजह से उन्हें छह सप्ताह का आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'उनका पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है। रिहैबिलिटेशन में छह सप्ताह लगेंगे। प्लास्टर हटने के बाद वह बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में भाग लेंगे।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रेक्चर हुआ था। उन्हें दूसरी पारी में पैट कमिंस की गेंद कोहनी में लगी थी।उधर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए। भारतीय टीम पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेगी।
विज्ञापन