फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shahzad reprimanded for smoking in stadium in Bangladesh Premier League match

BPL 2022: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मैदान के अंदर धूम्रपान करते दिखे शहजाद, बांग्लादेश क्रिकेट ने लगाई फटकार

Sat, 05 Feb 2022 11:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

शहजाद ने अपनी गलती मान ली है। इस वजह से आधिकारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। उन्हें एक डीमेरिट प्वाइंट दिया गया है। उन्होंने बारिश से बाधित के एक मैच के दौरान मैदान के अंदर ही धूम्रपान किया था। 

विज्ञापन
Mohammad Shahzad reprimanded for smoking in stadium in Bangladesh Premier League match
मोहम्मद शहजाद

विस्तार

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को शुक्रवार को मैच अधिकारियों ने फटकार लगाई। इसके साथ ही शहजाद के रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। शहजाद शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में धूम्रपान करते पाए गए थे। यह बीसीबी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन है। इसे खेल की भावना के विपरीत माना जाता है। इसके बाद शहजाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बीसीबी ने बताया कि, शहजाद ने अपना अपराध मान लिया है और मैच रेफरी नेयामुर राशिद द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन


क्या है मामला ?
कोमिला विक्टोरियंस और मंत्री ग्रुप ढाका के बीच बीपीएल मैच शुरू होने से पहले बारिश हो रही थी। ऐसे में ढाका के कई खिलाड़ी मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शहजाद भी इनमें शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने मैदान के अंदर ही धूम्रपान करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुक्रवार के दोनों मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे, लेकिन शहजाद ने जिस तरह स्टेडियम के अंदर धूम्रपान के नियमों की धज्जियां उड़ाई। उसने काफी सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohammad Shahzad reprimanded for smoking in stadium in Bangladesh Premier League match
मोहम्मद शहजाद मैदान में धूम्रपान करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कई मीडिया संस्थानों ने स्टेडियम में कुछ अन्य खिलाड़ियों के बगल में खड़े होकर शहजाद के धूम्रपान करते हुए तस्वीरें छापीं। खबरों के अनुसार सबसे पहले ढाका के कोच मिजानुर रहमान ने शहजाद को आउटफील्ड पर धूम्रपान न करने की चेतावनी दी। इसके बाद तमीम इकबाल ने जाहिर तौर पर उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने के लिए कहा।

अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है ढाका की टीम
शहजाद ढाका के नियमित खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 53 और 42 रन की दो अहम पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने बाकी मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है, लेकिन वो कभी भी लय पकड़ सकते हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। शुक्रवार को ढाका का मैच धुलने के बाद यह टीम सात मैचों में सात अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed