फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Kaif terms sachin tendulkar as Lord Krishna win hearts

कैफ ने सचिन को 'भगवान कृष्ण' कहकर जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Sun, 12 Jan 2020 08:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Jan 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Kaif terms sachin tendulkar as Lord Krishna win hearts
सचिन और कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के बेहतरीन फील्डरों में शुमार रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने रविवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में कैफ तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे है। 

विज्ञापन


कैफ ने अपने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'भगवान कृष्ण के साथ मेरा सुदामा पल।' खबर लिखे जाने तक कैफ के इस फोटो को 33 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि साढ़े तीन हजार से  ज्यादा बार इस तस्वीर को लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

 


एक फैन ने लिखा, वाह मोहम्मद कैफ भाई। आप जो भी कहो लेकिन भारतीय क्रिकेट के सदाबहार फील्डरों में आपका नाम शीर्ष में है। उत्तर प्रदेश गर्व करता है आप पर।
 
एक और फैन ने लिखा, एक विश्व का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक एवं एक विश्व का सबसे महानतम बल्लेबाज जब दोनों मिल जाएं तब ना रन कम पड़ेंगे ना विपक्षी टीम के विकेट बचेंगे।'
 



 
बता दें कि कैफ ने टीम इंडिया के लिए 125 वन-डे और 13 टेस्ट मैच खेले हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed