मोहम्मद कैफ ने पाक पीएम पर किया तगड़ा प्रहार, कहा- इमरान खान बन गए हैं आतंकियों की कठपुतली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर तगड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इमरान पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि उनके शब्दों में कहे तो धर्म का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है, लेकिन उनका देश आतंकियों के पनपने के लिए एक अच्छा जगह है।
कैफ ने ट्वीट कर कहा, "हां, आपका देश आतंकियों का ब्रीडिंग ग्राउंड है। यूएन में आपकी स्पीच बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थी। क्रिकेटर से पाकिस्तानी आर्मी की कठपुतली बनना, आपकी छवि को धूमिल करने वाला है।'
Yes ,but your country Pakistan certainly has a lot lot to do with terrorism, a safe breeding ground for terrorists. What an unfortunate speech at the UN and what a fall from grace from being a great cricketer to a puppet of Pakistan army and terrorists. https://t.co/UbUVG30R11
विज्ञापन विज्ञापन— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) October 6, 2019
इससे पहले सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, शिखर धवन समेत कई क्रिकेटर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और पाकिस्तान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी कहा था कि यह बेहद घटिया भाषण था। उन्होंने कहा, 'इमरान अब वह नहीं हैं जिन्हें दुनिया जानती थी।'
वहीं, सहवाग ने कहा था कि मुझे झटका लगा कि कोई ऐसी स्पीच कैसे दे सकता है। दुनिया को शांति चाहिए, पाकिस्तान को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है और उनका नेता ऐसी घटिया बातें बोल रहा है। इमरान अब वह नहीं हैं जिसे दुनिया जानती थी। बहुत ही बेकार स्पीच।'
इसके अलावा मोहम्मद शमी, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी इमरान को आड़े हाथों लिया था और खेल भावना को जिंदा रखने की नसीहत भी दी थी।