{"_id":"ab3c5b7e-8421-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mohammad-kaif-expected-to-return-soon-in-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफ को टीम इंडिया में जल्द वापसी की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैफ को टीम इंडिया में जल्द वापसी की उम्मीद
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद कैफ रणजी मैचों में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी। वह रविवार को नगर में एक निजी कालेज द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम में शामिल होने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे उन्हें आशा बंधी है कि जल्द ही टीम में वह लौटेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने माना कि भारतीय टीम को तेज विकेट पर खेलने में परेशानी होती है। इससे बचने के लिए यहां भी तेज पिचों के निर्माण को जरूरी बताया।
उन्होंने वर्तमान बॉलिंग लाइनअप को संतुलित बताते हुए कहा कि भुवनेश्वर, इशांत और समी अहमद अच्छे बॉलर हैं। अश्विन, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा का साथ देने को हरभजन मौजूद हैं। अच्छे बॉलरों के कारण कैप्टन को पिच के मुताबिक अंतिम एकादश चुनने में कोई समस्या नहीं आ रही है।
विज्ञापन