{"_id":"5fe8cbeb2e5b0a45f41bc45f","slug":"mohammad-hafeez-blames-commercial-flight-travel-for-virus-cases-in-pakistan-squad-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तानी खिलाड़ी क्यों हो गए कोरोना संक्रमित, हफीज ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तानी खिलाड़ी क्यों हो गए कोरोना संक्रमित, हफीज ने बताई वजह
Sun, 27 Dec 2020 11:36 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा है कि न्यूजीलैंड में काफी पाकिस्तानी खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए क्योंकि उन्होंने व्यावसायिक उड़ान से यात्रा की जहां इकोनॉमी क्लास में स्वास्थ्य सुरक्षा के पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए थे।
विज्ञापन
लगभग 24 घंटे की यात्रा करके क्राइस्टचर्च पहुंचने पर पाकिस्तान के 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इसके बाद न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पाकिस्तानी टीम को 14 दिन पृथकवास में रखा था जिससे टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में हफीज ने पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से स्वदेश लौटने पर हफीज ने कहा, 'मुझे लगता है कि खिलाड़ी व्यावसायिक उड़ान के दौरान वायरस से संक्रमित हुए क्योंकि उनमें से कुछ को इकोनॉमी क्लास से यात्रा करनी पड़ी जहां सामाजिक दूरी के पर्याप्त ऐहतियात कदम नहीं उठाए जा सकते थे और हमारे खिलाड़ी इसकी जद में आ गए।'
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि यात्रा के समय को देखते हुए सभी 53 सदस्यीय दल को चार्टर्ड विमान से भेजना काफी खर्चीला था। खिलाड़ियों को व्यावसायिक उड़ान से भेजने के लिए पीसीबी की आलोचना हुई थी।