{"_id":"5ee260b78ebc3e433121d7c3","slug":"mohammad-amir-haris-sohail-pull-out-of-england-tour-due-to-personal-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvsPAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड दौरे से हटे ये दो धाकड़ खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvsPAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड दौरे से हटे ये दो धाकड़ खिलाड़ी
Thu, 11 Jun 2020 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल गुरूवार को व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के आगामी दौरे से हट गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, 'आमिर ने इसलिए हटने का फैसला किया क्योंकि वह अगस्त में अपने दूसरे बच्चे के जन्म पर यहां रहना चाहता है जबकि हैरिस पारिवारिक कारणों से दौरे पर नहीं जा सकेंगे।'
विज्ञापन
इसके अनुसार, 'पाकिस्तान अगस्त और सितंबर में खेले जाने वाले तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 28 खिलाड़ियों और 14 खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ को भेजेगा।'
विज्ञापन
इस हफ्ते के शुरू में बोर्ड ने देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए यहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शिविर को रद्द कर दिया था और उसने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से ऐसा कार्यक्रम बनाने को कहा है कि जिससे पाकिस्तानी टीम जून के शुरू में लंदन पहुंच जाए जिसे पहले छह जुलाई को ब्रिटेन पहुंचना था।